सचिन-कोहली नहीं बल्कि इन 3 खिलाड़ियों की वजह से बदला क्रिकेट: इंजमाम उल हक
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट भले ही आज कई समस्याओं से जूझ रहा और विश्व स्तर पर अपनी साख बचाने की कोशिश में जुटा हुआ है। पर यह हमेशा से ऐसा नहीं रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई महान खिलाड़ी दिये हैं, जिन्होंने दुनिया भर के खिलाड़ियों को प्रभावित किया है। यह पाकिस्तान क्रिकेट की ही देन थी जिसनें इंजमाम उल हक जैसे खिलाड़ी को दुनिया को सौंपा और यह साफ किया कि अगर प्रतिभा हो तो आपके शरीर का आकार मायने नहीं रखता। न आप सिर्फ खेल सकते हैं बल्कि अपने देश के महानतम खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो सकते हैं। इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट की दिशा को भी बदलने का काम किया।
और पढ़ें: मिल गया आर अश्विन को कैरम बॉल सिखाने वाला खिलाड़ी, जानें किस बात का मलाल
हालांकि क्रिकेट को बदलने की बात हो और भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र न हो तो बड़ा अजीब लगेगा, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस पूर्व कप्तान को कुछ ऐसा ही लगता है। इंजमाम उल हक ने एक यू-ट्यूब चैनल से बात करते हुए उन 3 खिलाड़ियों के नामों का जिक्र किया जिनकी वजह से क्रिकेट बदल गया, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि इसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी का जिक्र नहीं है।
और पढ़ें: एबी डिविलियर्स के वो 4 अटूट रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना विराट कोहली-रोहित शर्मा के लिये भी मुश्किल

इन 3 खिलाड़ियों ने बदला क्रिकेट का स्वरूप
एक यू-ट्यूब चैनल से बात करते हुए पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा कि मेरे हिसाब से सर विवियन रिचर्ड्स, सनथ जयसूर्या और एबी डि विलियर्स ही वो ऐसे 3 खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट का स्वरूप बदल दिया। उन्होंने कहा कि काफी साल पहले जब वनडे क्रिकेट शुरु हुआ तो यह वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स थो जो इस खेल में बदलाव लाये।
उन्होंने कहा, ‘काफी साल पहले रिचर्ड्स ने क्रिकेट के खेल को बदलने का काम किया। उस समय बल्लेबाज तेज गेंदबाजों को बैकफुट पर खेलते थे, लेकिन उन्होंने सबको दिखाया कि कैसे तेज गेंदबाजों को फ्रंटफुट पर भी खेला जा सकता है। उन्होंने लोगों को बताया कि तेज गेंदबाजों पर भी आक्रमण किया जा सकता है।'

इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने सिखाया कैसे खेली जाये वनडे क्रिकेट
अपने करियर के दौरान पाकिस्तान के लिये 120 टेस्ट मैच खेलने वाले इंजमाम उल हक ने कहा कि यह श्रीलंका के सनथ जयसूर्या थे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में कैसे खेला जाये बताया, इसे मैं क्रिकेट के दौर का दूसरा बदलाव मानूंगा।
उन्होंने कहा, ‘ क्रिकेट में दूसरा बदलाव सनथ जयसूर्या लेकर आए। उन्होंने इनिंग के पहले 15 ओवर में तेज गेंदबाजों पर धावा बोलने का निर्णय लिया। उनके आने के पहले हवा में शॉट खेलने वालों को आम तौर पर बल्लेबाजी नहीं माना जाता था, लेकिन उन्होंने पहले 15 ओवरों में इन-फील्ड के ऊपर से शॉट खेलकर इस परिभाषा को बदल दिया।'

मौजूदा दौर की क्रिकेट को डिविलियर्स ने बदला
वहीं मौजूदा दौर में जिस तेजी के साथ क्रिकेट खेली जाती है उसका श्रेय इंजमाम उल हक ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को दिया।
एबी डि विलियर्स की तारीफ करते हुए इंजमाम ने कहा, ‘तीसरे खिलाड़ी, जिन्होंने क्रिकेट के खेल को बदलने का काम किया, वह डि विलियर्स हैं। आज के समय में वनडे और टी-20 में खेले जा रहे तेज क्रिकेट के लिए मैं डि विलियर्स को जिम्मेदार ठहराता हूं। पहले के बल्लेबाज सीधे बैट से शॉट खेलते थे, लेकिन डि विलियर्स ने पैडल स्वीप और रिवर्स स्वीप लगाने शुरू कर दिए।'
इंजमाम ने 200 टेस्ट पारियों में कुल 8830 रन बनाए जिसमें 25 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 378 वनडे इंटनरैशनल में कुल 11739 रन दर्ज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
