Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देखें: विनय ने तोड़ा गंभीर का बल्ला, युवराज ने उड़ाया मजाक

कोलकाता। रोमांच, उत्साह और ग्लैमर से भरे इंडिया के त्योहार आईपीएल 8 का सुंदर आगाज हो चुका है। आईपीएल 8 की ओपनिंग मैच में कोलकाता ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन में बुधवार को वैसा ही मैच देखने को मिला जैसा कि लोगों ने उम्मीद की थी। इस तूफानी मैच में हास्य का तड़का तब लग गया जब केकेआर के कैप्टन गौतम गंभीर का बल्‍ला टूट गया।

और यह तब हुआ जब कोलकाता की टीम मुंबई द्वारा मिले 169 रन लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी। पारी का दूसरा ओवर आर विनय कुमार डाल रहे थे। जैसे ही विनय ने पहली गेंद फेंकी गंभीर ने बल्‍ला अड़ाया और उनका बल्‍ला टूट गया। गंभीर के हाथ में सिर्फ बैट का हथ्‍था रह गया।

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त मजाक उड़ रहा है, कुछ लोगों ने लिखा है कि विनय ने आज गंभीर से बदला ले लिया तो वहीं युवराज सिंह जैसे दिग्गजों ने भी ट्विट के जरिये इस बात पर जमकर चुटकी ली है।

पढ़िये आप भी मजेदार ट्विटस...



खुद गंभीर इस वाकये से हैरान रह गये और पब्लिक को जोरदार तालियां बजाने का मौका मिल गया। मालूम हो कि आईपीएल के पिछले सीजन में विनय कुमार कोलकाता के लिए खेलते थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+