Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीनिवासन इफेक्ट पर भारी पवार गुट, BCCI अध्‍यक्ष बने शशांक मनोहर

मुंबई। जगमोहन डालमिया के निधन के बाद अब बीसीसीआई चीफ की कुर्सी पर शशांक मनोहर बैठेंगे। आज शशांक को आम सभा की विशेष बैठक में उन्‍हें निर्विरोध दूसरी बार अध्‍यक्ष पद के लिए चुना लिया गया। शशांक मनोहर दूसरी बार बीसीसीआई चीफ की पोस्ट पर बैठेंगे। वो इससे पहले साल 2008 से 2011 तक अध्‍यक्ष पदभार संभाल चुके हैं। इस चुनाव की खास बात यह रही कि मनोहर के खिलाफ कोई खड़ा ही नहीं था।

हालांकि क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि शशांक का आना बीसीसीआई में श्रीनिवासन के दबदबे को खत्म होना है। इसलिए अब क्रिकेट समीक्षकों को लगता है कि एक बार फिर से बीसीसीआई में पवार ग्रुप भारी हो गया है। क्योंकि शशांक मनोहर पवार ग्रुप की ओर से सुझाया गया नाम था। बीसीसीआई सचिव की पोस्ट पर पहले से ही अनुराग ठाकुर हैं जिन्हें शरद पवार का ही घनिष्ठ माना जाता है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई के उप चुनाव में मनोहर को पूर्व क्षेत्र से सिर्फ एक प्रस्तावक की जरूरत थी, जबकि उन्होंने सभी छह संघों की स्वीकृति मिली।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+