नई दिल्ली। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज और गुजरात लायन्स टीम के कैप्टन सुरेश रैना का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ और वो रविवाार को प्यारी सी गुड़िया के पापा बन गये। रैना ने खुद ट्वीट करके अपनी इस खुशी लोगों से बांटी है।
रैना ने ट्विटर पर लिखा कि आखिरकार इंतजार खत्म हुआ..लांग वेट लेकिन वाकई में खूबसूरत, वेलकम माई प्रिसेंस ग्रेसिया।
Welcome my beautiful daughter. #GraciaRaina🙈👨👩👧. Long wait but totally worth it. #ProudFather.She is getting dressed up for her photoshoot
— Suresh Raina (@ImRaina) 15 May 2016
मालूम हो कि सुरेश रैना आईपीएल छोड़कर हॉलैंड पहुंचे हैं। रैना ने अपनी बेटी और अपनी पत्नी के साथ खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। रैना की मां पहले से ही उनकी पत्नी प्रियंका के पास हैं। प्रियंका और रैना दोनों की ये पहली संतान है। दोनों के जीवन की इस नई खुशी के लिए वनइंडिया परिवार भी उन्हें बधाई देता है।
Here she comes our beautiful angel Gracia Raina❤️❤️ pic.twitter.com/atGhywJu7B
— Suresh Raina (@ImRaina) 15 May 2016