5वीं हैट्रिक लेकर मलिंगा ने बनाए बड़े रिकॉर्ड, बुमराह ने भी की 'गुरू' की तारीफ
नई दिल्ली: क्रिकेट में कहा जाता है कि फॉर्म भले ही ऊपर-नीचे हो जाए लेकिन क्लास हमेशा एकसमान रहती है। क्रिकेट में गेंदबाज के एशियाई लीजेंड लसिथ मलिंगा ने ये बात एक बार फिर से साबित कर दी है कि फॉर्म के साथ फिटनेस भी क्लास को रोक नहीं पाती है। वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके मलिंगा ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की पांचवी हैट्रिक न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी की और इस हैट्रिक में उन्होंने तीन नहीं बल्कि चार गेंदों पर चार विकेट लेकर इतिहास रचा है। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले विश्व के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। मलिंगा की इस हैट्रिक ने कई रिकॉर्ड बना दिए हैं।

लसिथ मलिंगा, बस ना ही काफी है-
मलिंगा ने कॉलिन मुनरो, हामिश रदरफोर्ड, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे और रॉस टेलर को लगातार गेंदों पर आउट करके यह रिकॉर्ड बना दिया। मलिंगा ने इस मैच में 4 ओवरों में 6 रन देकर 5 विकेट लिए। मलिंगा इसके साथ ही दुनिया के ऐसे इकलौते गेंदबाज बन गए हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार चार गेंदों पर चार विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इससे पहले मलिगा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007 में चार गेंदों पर चार विकेट लिए थे। मलिंगा के अलावा राशिद खान ने भी लिए हुए हैं। राशिद ने इसी साल (2019) आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में हासिल किए थे।

मलिंगा के नाम हुए ये रिकॉर्ड
इतना ही नहीं, मलिंगा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मलिंगा ने पांच बार अब तक हैट्रिक ली है। ऐसा करके उन्होंने पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के 4 बार हैट्रिक लेने के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है। ये 2019 की पांचवी हैट्रिक है। सबसे पहली हैट्रिक राशिद खान ने ली थी और दूसरी हैट्रिक मोहम्मद शमी (वनडे), तीसरी ट्रेंट बोल्ट (वनडे), चौथी जसप्रीत बुमराह (टेस्ट) और पांचवी मलिंगा (टी20) ने ली है।
दूसरी बार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर लसिथ मलिंगा ने रचा इतिहास, VIDEO

बुमराह ने भी दिए 5 स्टार-
मलिंगा की इस हैट्रिक पर उनके शिष्य माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने भी ट्वीट किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक लेकर भारत के तीसरे हैट्रिक हीरो बनने वाले बुमराह ने मलिंगा को इतिहास रचने वाला करार दिया है और उनको पांच स्टार देते हुए शानदार करार दिया है। मलिंगा के इस प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका की टीम ने मैच 37 रनों से जीत लिया। हालांकि न्यूजीलैंड यह सीरीज 2-1 से जीतने में कामयाब रहा। कीवी टीम के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके थे। यह मलिंगा का टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
