AUS vs IND: ब्रेट ली ने विरुष्का को दिया खास ऑफर, कहा- ऑस्ट्रेलिया में ही करा लो डिलिवरी

India tour of Australia: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का आगाज हो चुका है जिसका पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। पिंक बॉल (Pink Ball Test) से खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 53 रनों की बढ़ हासिल कर ली है। भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 74 रन की पारी खेलकर संभालने का काम किया और जल्दी विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस मैच के बाद भारत लौटेंगे जहां पर वो अपनी अनुष्का शर्मा के साथ अपने पहले बच्चे के जन्म की तैयारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली (Virat Kohli) जनवरी के पहले हफ्ते में अपने पहले बच्चे के जन्म की राह देख रहे हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: एडिलेड टेस्ट में खुल गई पृथ्वी शॉ की तकनीक की पोल, शुबमन का डेब्यू हुआ पक्का

इस दौरान भारतीय टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय कप्तान को भारत लौटने के बजाय ऑस्ट्रेलिया में ही अपने बच्चे के जन्म देने का ऑफर दिया है।

मिड डे अखबार से बात करते हुए ब्रेट ली ने कहा,' अगर विराट कोहली (Virat Kohli) चाहें तो हम ऑस्ट्रेलिया में ही उनके बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। ऐसे में अगर बेटा हुआ तो अच्छा है और बेटी हुई तो और भी शानदार।'

और पढ़ें: AUS vs IND: 3 गलतियां जो पिंक बॉल टेस्ट में भारत पर पड़ सकती हैं भारी, कंगारूओं को गिफ्ट न कर दें जीत

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को 14 दिन का क्वारंटीन टाइम भी बिताना होगा जिसके चलते उन्हें डिलिवरी से कम से कम 14 दिन पहले वापस भारत लौटना होगा। इसी के चलते बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पहले मैच के बाद पैटर्निटी लीव के चलते वापस भारत लौटने की इजाजत दे दी है।

Story first published: Friday, December 18, 2020, 23:41 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+