AUS vs PAK: पिंक बॉल टेस्ट के लिये पाकिस्तान ने किया बड़ा बदलाव, अजेय रही है ऑस्ट्रेलिया
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार मिलने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे मैच के लिये तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को टीम में वापस बुलाया है। पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने शुक्रवार होने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिये बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिये अजहर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे जबकि इमाम उल हक को शान मसूद के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी गई है। हैरिस सोहेल को दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया है।
और पढ़ें: ऋषभ पंत को लेकर एमएसके प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, बताया- धोनी के दबाव की वजह से नहीं कर पा रहे प्रदर्शन
पाकिस्तान के लिये तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने अब तक 14 टेस्ट मैच खेलें है और 18.86 की औसत से 66 विकेट झटकने का काम किया है। अब्बास को पहले टेस्ट मैच से बाहर बिठाने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक पारी और 5 रन के अंतर से हराया था।
और पढ़ें: विश्व कप की हार पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शायद अपने अहंकार की वजह से हारा

अजहर ने बताई अब्बास को टीम में शामिल करने की वजह
मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए अजहर ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच के लिये हम कुछ बदलाव के साथ उतरेंगे और अब्बास को टीम में शामिल करना उस बदलाव का हिस्सा होगा।
अजहर ने कहा, ' अब्बास के आने से टीम में बैलेंस बढ़ेगा, उसने टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के लिये अच्छा किया है। वह काफी शानदार लय में हैं और मुझे उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को उसके आने से काफी फायदा होगा।'

नशीम शाह को बाहर बिठा सकता है पाकिस्तान
हालांकि अजहर ने यह साफ नहीं किया कि वह किस खिलाड़ी को रिप्लेस करने वाले हैं लेकिन ज्यादा उम्मीद है कि वह पहले मैच में असफल साबित हुए इमरान खान की जगह ले सकते हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम युवा गेंदबाज नशीम शाह को भी आराम दे सकती है। हाल ही में नशीम की मां का निधन होने के बाद उन पर कार्यभार मैनेजमेंट के तहत यह फैसला लिया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना बदलाव के उतरेगी
वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतिम 11 में बिना बदलाव के उतरने वाली है। वहीं पहले मैच में कनकशन रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किये गये कैमरून ब्रेनक्रॉफ्ट और जेम्स पैटिंसन को मार्श शेफील्ड शील्ड में खेलने के लिए रिलीज कर दिया है।
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद टीम सबस्टिटयूट के रूप में किसी दूसरे खिलाड़ी को शामिल कर सकती है।

डे-नाइट प्रारूप में कभी नहीं हारा है ऑस्ट्रेलिया
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाला दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल टेस्ट प्रारूप में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह छठा डे-नाइट प्रारूप टेस्ट होगा और वह अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।
ऑस्ट्रेलिया टीम : टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, जो बर्न्स, मार्नस लाबुशाने, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
