For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd Test, IND vs BAN: अजहरुद्दीन ने किया खुलासा, बताया- क्यों खतरनाक हैं भारतीय तेज गेंदबाज

नई दिल्ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर भारत और बांग्लादेश की टीमें अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेल रही हैं। इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिये बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ढेर सारी तैयारियां की और कई दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर भारतीय क्रिकेट इतिहास के अनमोल नगीनों को भी आमंत्रित किया। इस दौरान भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक मोहम्मद अजहरुद्दीन भी ईडन गार्डन्स पहुंचे।

इंदौर टेस्ट मैच की तरह ईडन गार्डन्स में भी भारतीय तेज गेंदबाजों का दबदबा नजर आया और उम्मीद है कि पिछले मैच की ही तरह इस मैच का रिजल्ट भी सिर्फ 3 दिन के अंदर आ जाएगा।

और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: सचिन-गांगुली को पीछे छोड़ विराट-रहाणे की जोड़ी बनी नंबर 1, बनाया यह रिकॉर्ड

आखिर क्यों है भारतीय तिकड़ी सबसे खतरनाक

आखिर क्यों है भारतीय तिकड़ी सबसे खतरनाक

भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने जहां पहली पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम को 106 पर समेट दिया था वहीं दूसरी पारी में एक बार फिर से 152 के स्कोर पर 6 विकेट झटक लिये हैं।

भारतीय टीम की मौजूदा तेज गेंदबाजी तिकड़ी के बारे में बात करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा,' यह पेस अटैक दुनिया के सबसे बेस्ट अटैक में से एक है। इनके टॉप पर रहने का सबसे बड़ा कारण है इनका घर के अंदर और बाहर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना।'

ईडन गार्डन्स पर लौटना बेहद खास अहसास

ईडन गार्डन्स पर लौटना बेहद खास अहसास

ईडन गार्डन्स पहुंचने के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में मैदान पर वापसी करना बेहद खास अहसास है।

अजहर ने कहा, 'ईडन पर वापस आना गजब का अहसास है। यह मेरे पसंदीदा मैदानों में से एक है। इस मैच ने मुझे मेरे पुराने साथी खिलाड़ियों से दोबारा मिलाया है। यहां पर कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हैं। मैं चंदू बोर्डे को देखकर काफी खुश हूं जिनके चलते मुझे भारतीय टीम में जगह मिल सकी।'

कैसा होगा पिंक बॉल टेस्ट का भविष्य

कैसा होगा पिंक बॉल टेस्ट का भविष्य

अजहर ने कहा है कि गुलाबी गेंद का भविष्य कितना उज्जवल है इस बात के लिए कई चीजें मायने रखती हैं।

उन्होंने कहा, 'गुलाबी गेंद का भविष्य है या नहीं मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। इसके लिए कई चीजें मायने रखती हैं, खासकर ओस। लेकिन अगर आप दिन-रात टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं तो आपको यह लगातार खेलना है, ऐसा नहीं कि आप इसे कभी-कभार खेलें।'

Story first published: Sunday, November 24, 2019, 9:53 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+