
विराट कोहली ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
लगातार टेस्ट मैच जीतने के मामले में विराट कोहली ने एमएस धोनी के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में लगातार 6 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।
भारतीय टीम ने 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच जीते थे। वहीं कोहली की कप्तानी में भारत ने लगातार जीत की शुरुआत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के साथ की थी जहां उसने एंटिगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ विजयी शुरुआत की।
भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0, फिर साउथ अफ्रीका को 3-0 से और आखिर में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर लगातार 7 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

दुनिया के सफलतम कप्तानों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हुए विराट कोहली
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद से भारत की सात मैचों में यह लगातार सातवीं जीत है। अंकतालिका में भारत के अब 360 अंक हो गए हैं और वह मजबूती से टॉप पर कायम है।
इस जीत के साथ ही विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल कप्तान की लिस्ट में पांचवे नंबर पर पहुंच गये हैं। विराट कोहली नें एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ते हुए 5वां स्थान हासिल किया। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ 55 जीत के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग 48 जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
स्टीव वॉ 41 जीत के साथ तीसरे स्थान पर तो क्लाइव लॉयड 36 जीत के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। विराट कोहली अब 33 जीत के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर काबिज हो गए हैं।

जीत के साथ भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
ईडन गार्डन्स के मैदान पर बांग्लादेश को भारत ने एक पारी और 46 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही लगातार 4 मैचों में पारी और रन के अंतर से जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराया था। घर में भारत की यह लगातार 12वीं सीरीज जीत है।


Click it and Unblock the Notifications
