For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एडिलेड में फिर दिखी भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग, सुनील गावस्कर ने मारा ताना

India vs Australia Pink Ball Test Match Day 2: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच एडिलेड के मैदान पर खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के पहले मैच में भारतीय टीम ने कम स्कोर बनाने के बाद अच्छी गेंदबाजी की और पहली पारी में 53 रनों की बढ़त हासिल कर ली। पिंक बॉल प्रारूप (Pink Ball Test Match) में खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन पर ऑल आउट हो गये। वहीं मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और महज 191 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम को पहली पारी में 53 रनों की बढ़त मिल गई।

हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम पर आसानी से 100 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल करती नजर आ रही थी, लेकिन एडिलेड के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग के चलते यह बढ़त घटकर 53 रन तक ही पहुंच सकी।

और पढ़ें: AUS vs IND: एडिलेड टेस्ट में खुल गई पृथ्वी शॉ की तकनीक की पोल, शुबमन का डेब्यू हुआ पक्का

भारतीय फील्डर्स ने मैच के दूसरे दिन 4 कैच छोड़े जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिला और उन्होंने विराट सेना को मैच पर शिकंजा बनाने से रोक दिया। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इसको लेकर कहा कि ऐसा लग रहा था मानो भारतीय खिलाड़ी मैदान पर क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के मूड में हों।

उन्होंने कहा,'मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या कहूं, बस ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम एक हफ्ता पहले ही क्रिसमस मनाने के मूड में नजर आ रही है और विरोधी टीम को क्रिसमस गिफ्ट दे रही है।

और पढ़ें: AUS vs IND: 3 गलतियां जो पिंक बॉल टेस्ट में भारत पर पड़ सकती हैं भारी, कंगारूओं को गिफ्ट न कर दें जीत

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने दो बार लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को, एक बार टिम पेन को तो वहीं पर एक बार मिशेल स्टार्क को जीवनदान दिया। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को इन खिलाड़ियों का कैच छोड़ना काफी भारी पड़ा और सभी खिलाड़ियों ने अहम पारियां खेलकर भारत को मैच पर शिकंजा कसने में नाकाम किया। मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) का पहला कैच 12 रन पर बुमराह के हाथों से छूटा तो वहीं 22 रन पर पृथ्वी शॉ ने बेहद आसान कैच छोड़ा। इसके चलते उन्होंने 47 रनों की पारी खेली और अंत में LBW होकर वापस पवेलियन लौटे।

वहीं 26 रन के स्कोर पर जब टिम पेन खेल रहे थे तो डीप मिड विकेट पर खड़े मयंक अग्रवाल ने उनका कैच छोड़ा, नतीजा यह हुआ कि वो पारी के अंत तक आउट नहीं हुए और नाबाद 73 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। वहीं मिशेल स्टार्क भी 12 रन के स्कोर पर साहा के हाथों ड्रॉप हुए और 15 रन बनाकर रन आउट हुए।

Story first published: Friday, December 18, 2020, 21:19 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+