Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: स्मिथ का सवाल सुन इमोशनल हो गये विराट कोहली, आई पिता की याद

Pink Ball Test Match Australia vs India: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार से एडिलेड (India vs Australia Test Series) के मैदान पर होना है। इस दौरान भारतीय टीम ने बुधवार को अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। वहीं 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले दोनों टीमों के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और स्टीव स्मिथ (Virat Kohli Steve Smith Interview) एक दूसरे का इंटरव्यू करते नजर आये जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। इस दौरान बीसीसीआई (BCCI) की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्टीव स्मिथ के सवाल से भारतीय कप्तान विराट कोहली इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने इंटरव्यू की शुरुआत ही इमोशनल सवाल से की और पूछा कि कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिये क्रिकेट से जुड़ी सबसे पहली याद क्या है। इस सवाल का जवाब देते हुए कप्तान कोहली भावुक हो गये और बचपन के समय को याद किया जिसमें वह अपने पिता के साथ क्रिकेट खेलते थे।

और पढ़ें: आपके पास है करोड़ों की लॉटरी जीतने का मौका, जानिए कैसे खेलें?

उन्होंने कहा,'मेरे लिये क्रिकेट में मेरी पहली याद तब की है जब मेरे पिता मेरे लिये गेंद फेंकते थे, मेरे हाथ में प्लास्टिक का बैट होता था और जब प्लास्टिक की गेंद पर मैं शॉट खेलता तो वो बेहद खुश होते थे। मेरे लिये यह मेरे क्रिकेट जीवन की सबसे खूबसूरत याद है।'

वहीं अगले सवाल में कोहली ने बताया कि यह उनके पिता का सपना था कि वो उन्हें भारत के लिये खेलते देखना चाहते थे और नीली जर्सी पहनकर देश के लिये मैच जीतते देख सकें। हालांकि उनका यह सपना उनके निधन के बाद सच हो सका।

और पढ़ें: AUS vs IND: पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले स्मिथ की बॉल टैंपरिंग पर पहली बार बोले कोहली, जानें क्या कहा

कोहली ने आगे बताया कि 18 साल की उम्र में उनके लिये इस चीज का सामना कर पाना काफी मुश्किल था, हालांकि इसके बाद वो सिंगल माइंडेड बन गये और अपना सारा ध्यान क्रिकेट में करियर बनाने पर लगा दिया। इस दौरान यह बात कभी भी दिमाग में नहीं आयी कि उन्हें टीम से बाहर किया जा रहा है। यही वजह है कि वो अपने पिता का सपना सच कर पाने में कामयाब हो सकें।

Story first published: Wednesday, December 16, 2020, 21:54 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+