For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: शेन वॉर्न ने की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज

नई दिल्ली। Australia vs India Border Gavaskar test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जाने वाली बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार से एडिलेड (Adelaide Test) के मैदान पर होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली 4 मैचों की सीरीज का पहला मैच पिंक बॉल से डे-नाइट प्रारूप (Pink Ball Test match) में खेला जायेगा। जहां पहली बार इस सीरीज का प्रसारण 120 देशों में किया जा रहा है तो वहीं दुनिया भर के फैन्स इस सीरीज के रोमांच का आनंद लेने को बेकरार बैठे हैं। सीरीज को लेकर सभी की अपनी पसंदीदा टीम है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न (Shane Warne) ने सीरीज से पहले भविष्यवाणी की है और बताया है कि कौन सी टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की विजेता होगी।

शेन वॉर्न (Shane Warne) का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर होने वाली इस सीरीज में कंगारू टीम भारत को 2-1 से हराने का काम करेगी।

और पढ़ें: AUS vs IND: क्या भारत पर भारी पड़ेगा गिल-पंत को न खिलाने का फैसला, कोहली से हुई बड़ी गलती

शेन वॉर्न ने इस बारे में बात करते हुए कहा,'मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा और वो भारत के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज में जीत हासिल करेगी। मेरा दिल ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ है जबकि दिमाग भारत के, इसके अलावा विराट कोहली पहले मैच में खेलेंगे तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 2-1 से जीतेगा।'

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर आयोजित हुई टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी और ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी। वहीं इस बार भारतीय टीम ने न तो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहले 2 मैच के लिये मौजूद हैं तो वहीं पर इशांत शर्मा (Ishant Sharma) भी चोटिल हैं।

और पढ़ें: T20: मैच के दौरान मुश्फिकुर रहीम ने खोया आपा, अपने ही साथी खिलाड़ी को घूंसा मारने बढ़े

इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी अपने बच्चे के जन्म के लिये एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद वापस भारत लौट रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम जाहिर तौर पर अपने अहम खिलाड़ियों को मिस करेगी लेकिन उसे कमजोर समझना गलती होगी। वहीं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की रेस में बने रहने के लिये भारतीय टीम के लिये यह सीरीज काफी अहम है और उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

Story first published: Wednesday, December 16, 2020, 16:43 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+