Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने विराट कोहली को लेकर की भविष्यवाणी, बताया कब लेंगे संन्यास

नई दिल्ली। मौजूदा समय में दुनिया के सबसे शानदार खिलाड़ियों में शामिल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फैन्स के बीच अपनी बल्लेबाजी के साथ ही जबरदस्त फिटनेस के लिये भी मशहूर हैं। अपनी फिटनेस के चलते विराट कोहली ने भारतीय टीम के फील्डिंग स्तर को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। उनकी फिटनेस और प्रदर्शन को देखकर भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी उनके फिटनेस के तारीफ कर चुके हैं।

इस बीच भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीपदास गुप्ता ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दीपदास गुप्ता का मानना है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 40 की उम्र तक संन्यास लेंगे क्योंकि वह इतने फिट हैं कि वह कम से कम 2 विश्व कप खेल सकते हैं।

और पढ़ें: लॉकडाउन में विराट कोहली समेत इन 10 खिलाड़ियों को हुआ 125 करोड़ का नुकसान

सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम लाइव करते हुए दीस दासगुप्ता ने कहा,' विराट कोहली शारीरिक रूप से बेहद फिट है। वह बहुत अनुशासित है, वह अगर खेलना चाहे, तो वह अपने अर्ली 40 तक खेल सकते हैं। आने वाले 5-6 साल तक, तो वह खेलेंगे ही, लेकिन उनकी फिटनेस कुछ ऐसा है, जो उन्हें अभी 10 साल तक और खेलने की इजाजत दे सकती है। वह मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से काफी मजबूत है। जो उन्हें अपने अर्ली 40 तक खेलने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपकों इतने साल तक खेलने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मजबूत रहना आवश्यक है और यह दोनों ही गुण विराट कोहली पर मौजूद है।'

गौरतलब है कि विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहे हैं और वो खाने से लेकर जिम में मेहनत करने तक पर खासा ध्यान देते हैं। एक टीवी शो के दौरान विराट कोहली ने खुलासा किया था कि वह जिम में करीब 4 घंटे ट्रेनिंग करते नजर आते हैं।

और पढ़ें: Video: भारत में कोरोना के अलावा फैल रहा दूसरा जानलेवा वायरस, विराट कोहली ने दिया बचने का तरीका

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में काफी कामयाबी दिलाई। फिलहाल उनकी नजरें टी-20 विश्व कप 2020 को जीतने पर लगी हुई है।

Story first published: Wednesday, May 6, 2020, 14:30 [IST]
Other articles published on May 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+