Video: भारत में कोरोना के अलावा फैल रहा दूसरा जानलेवा वायरस, विराट कोहली ने दिया बचने का तरीका

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों भारत में एक और जानलेवा वायरस ने कदम रखा है और इसको रोकने के लिये भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत बॉलिवुड स्टार्स आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और सारा अली खान ने एक वीडियो शेयर इस वायरस से बचने का तरीका बताया है। इस वायरस का नाम है 'फॉरवर्डेड मैसेजेस'। जी हां, सोशल मीडिया पर आये दिन बिना सोचे समझे फॉर्वर्ड किये जाने वाले मैसेजेस भी किसी जानलेवा वायरस के बराबर हैं।

और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं जेसन रॉय, कहा- वापसी के लिये लगा दूंगा पूरी ताकत

एक वीडियो के जरिये यह संदेश देते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड किये जाने वाले एंटी सोशल कॉन्टेंट के खिलाफ शुरु की गई मुहिम का हिस्सा बन गये हैं और वीडियो संदेश के जरिये लोगों से इस बीमारी से बचने की अपील की है।

और पढ़ें: पूर्व चयनकर्ता ने बताया विश्व कप के बाद क्यों नहीं हुआ एमएस धोनी का टीम में चयन

जानें विराट कोहली ने क्या दिया संदेश

जानें विराट कोहली ने क्या दिया संदेश

एंटी सोशल कंटेट के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम से जुड़ते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक वीडियो अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली लोगों से अपील करते हुए नजर आ रहे हैं कि वो सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें फॉरवर्ड न करें जिससे समाज और देश में भ्रम फैले और लोगों की जान जाये।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा,' सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक बातों का प्रचार किसी वायरस से कम नहीं हैं, ऐसे में यह नकली और वाहियात संदेश पूरे देश में नफरत फैला सकते हैं। लोगों को जागरुक होने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है। हम सबको मिलकर इस वायरस से लड़ने की जरूरत है।'

विराट ने बताया बचने का तरीका

विराट कोहली के अलावा तीन अन्य मशहूर हस्तियां आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और सारा अली खान भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं, जो लोगों से ऐसे भ्रामक और झूठे कॉन्टेंट को फॉरवर्ड न करने की अपील की है जिससे देश में अराजकता फैल सकती है।

विराट ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब हम देश के लिए खेलते हैं, तब आप पूरे उत्साह के साथ हमें सपॉर्ट करते हैं। लेकिन अब देश को आपकी जरूरत है, मुझे और हम सभी को देश के लिए यह रोल अदा करना है। क्या आप अपने हिस्से का करेंगे?'

टिकटॉक ने चलाई है 'मत कर फॉरवर्ड' मुहिम

टिकटॉक ने चलाई है 'मत कर फॉरवर्ड' मुहिम

इस वीडियो के साथ ही विराट कोहली ने #MatKarForward हैशटैग का प्रयोग किया है और लोगों से इससे जुड़ने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर ऐंटी सोशल कॉन्टेंट के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाली यह मुहिम वीडियो प्रमोटिंग साइट टिकटॉक ने शुरू की है।

जनहित की इस मुहिम से विराट कोहली और अन्य हस्तियां भी जुड़ी हैं। इस वीडियो में विराट, आयुष्मान, कृति सेनन और सारा अली खान बताते हैं कि किसी कॉन्टेंट को बिना जांचे परखे या बिना सच्चाई जाने अगर गलती से आगे बढ़ा दिया जाए तो उसके कितने गंभीर परिणाम हो सकते है। इन हस्तियों ने लोगों से ऐसा करने से बचने की सलाह दी है।

Story first published: Monday, May 4, 2020, 14:59 [IST]
Other articles published on May 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+