Cricket World Cup: युवराज सिंह, सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों का विश्व कप में खेलने का सपना हुआ चकनाचूर

नई दिल्ली। क्रिकेट के महाकुंभ के शुभारंभ में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। भारतीय टीम के पास तब तक केवल 13 वनडे मैच बचे हैं। ऐसे में टीम इंडिया अपना हर कदम फूंक फूंक कर रखना चाहती है। भारतीय कोच रवि शास्त्री ने इस मामले को लेकर अपने इरादे साफ जाहिर भी कर दिए हैं।

शास्त्री के मुताबिक अब टीम इंडिया केवल उन्ही खिलाड़ियों के साथ खेलेगी जो विश्व कप में टीम का हिस्सा होंगे। क्योंकि अब वो समय खत्म हो गया है कि भारत अपने खिलाड़ियों को लेकर नए नए प्रयोग करता रहे। इसलिए अब से टीम उन 15 खिलाड़ियों के साथ ही खेलेगी जिनके विश्व कप में इंग्लैंड जाने की संभावनाएं हैं।

मौजूदा खिलाड़ियों वाली टीम ही विश्व कप में जाएगी

मौजूदा खिलाड़ियों वाली टीम ही विश्व कप में जाएगी

शास्त्री ये बात ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कह रहे थे- "हम उन 15 खिलाड़ियों को खिलाने का प्रयास करेंगे जो विश्व कप के लिए जाएंगे। अब बदलाव नहीं होंगे। बदलाव का समय खत्म हो गया है" उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है कि अपना ध्यान लगाएं और टीम के रूप में खेलें और फिर उम्मीद करते हैं कि चोटों की अधिक समस्या नहीं होगी जिससे कि हमें अन्य खिलाड़ियों की ओर नहीं देखना पड़े।"

शास्त्री ने कहा, ''हमारे पास अब काफी मैच नहीं बचे हैं। हमारे पास 13 मैच हैं इसलिए हम हर समय सर्वश्रेष्ठ टीम को खिलाने की कोशिश करेंगे"

बड़े बड़े दिग्गजों के रास्ते हुए बंद

बड़े बड़े दिग्गजों के रास्ते हुए बंद

शास्त्री के इस बयान से साफ झलक रहा है कि भारत अब शायद कोई बदलाव करेगा। अगर किसी खिलाड़ी को चोट नहीं लगी तो अब कोई नया खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाएगा। यानी की टीम की वापसी में जुटे युवराज सिंह, सुरेश रैना, गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों का विश्व कप में खेलने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। इसके अलावा टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी इस दौड़ से फिलहाल बाहर ही नजर आ रहे हैं।

विश्व कप को लेकर कोई समझौता नहीं

विश्व कप को लेकर कोई समझौता नहीं

ये इन खिलाड़ियों के साथ इनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन, भारतीय टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि वह विश्व कप के मामले में पूरी तरह से प्रोफेशनल रवैया अपनाएगा। इसलिए इन धुरंधरों की वापसी अब मुश्किल हीं नहीं बल्कि नामुमकिन लग रही है।

INDvAUS: इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के मुताबिक तेज गेंदबाज नहीं, बल्कि अश्विन होंगे भारत के मुख्य हथियार

केवल 13 मैंच और बचे है भारत के पास

केवल 13 मैंच और बचे है भारत के पास

फिलहाल भारत ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। यहां वनडे मैचों की कम संख्या की भरपाई न्यूजीलैंड दौरे से होगी। जहां भारत को पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भी पांच मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत आएगी। उसके बाद भारत को विश्व कप के रण में उतरना है।

Video: विराट कोहली बने हरमनप्रीत की टीम के चीयरलीडर, मांग लिया सीधा वर्ल्ड कप

भारत के लिए यहां अच्छी बात यह है कि उसके बचे हुए ये 13 मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी बढ़िया टीमों से है। भले ही न्यूजीलैंड की टीम को अक्सर कमतर आंका गया है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह अमूमन कम मैच खेलने वाली ये कीवी टीम विश्व कप में जाते ही एकदम बदली हुई टीम की तरह से बदलाव करने लगती है और टूर्नामेंट में दमदार तरीके से आगे बढ़ती है

Story first published: Friday, November 16, 2018, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+