तीन घंटे की पूछताछ के बाद शमी को दिल्ली की टीम से जुड़ने की अनुमति मिली

कोलकाता: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोलकाता पुलिस ने बुधवार को दोपहर दो बजे पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। पुलिस ने शमी के बड़े भाई मोहम्मद हशीम अहमद को भी बुलाया था। शमी से लाल बाजार पुलिस मुख्यालय में 3 घंटे पूछताछ की गई। शमी के खिलाफ घरेलु हिंसा मामले में ये पूछताछ की गई। आपको बता दें कि मोहम्‍मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलु हिंसा और मेंटिनेंस का मामला दर्ज कराया है।

शमी को दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने की अनुमति मिली

कोलकाता पुलिस ने मोहम्मद शमी को राहत देते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने की अनुमति दे दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने कहा, 'हमें शमी के अपनी आईपीएल टीम से जुड़ने में आपत्ति नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा आना होगा।' शमी की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का अगला मैच 21 अप्रैल को है। शमी ने खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।

हसीन जहां ने हर महीने 10 लाख के भत्ते की मांग की

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता की अलीपुर कोर्ट में अर्जी देकर में हर महीने 10 लाख रुपए गुजारा भत्ता दिए जाने की मांग की है। अपनी अर्जी में हसीन ने अपने और अपनी बेटी के खर्च के लिए शमी से हर महीने 10 लाख के भत्ते की मांग की है। घरेलू हिंसा के तहत दर्ज केस की सुनवाई करते हुए अलीपुर कोर्ट ने शमी से समन मिलने के 15 दिन के अंदर कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा है। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई महिलाओं से संबंध रखने और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। मामले की अगली सुनवाई 4 मई को होगी।

दूसरी महिलाओं से संबंध रखने के लगाए थे आरोप

हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने का आरोप लगाते हुए उनकी बातचीत का स्क्रीनशॉर्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। हसीन जहां ने दावा किया कि ये चैट मोहम्मद शमी के ही हैं, जिसमें वो दूसरी महिलाओं के साथ अश्लील बातें कर रहे थे। हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार वालों पर उन्हें मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: घरेलू हिंसा के मामले में कोलकाता पुलिस के सामने पेश हुए मोहम्मद शमी

Story first published: Thursday, April 19, 2018, 10:04 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+