IND vs BAN: T-20i की बेस्ट बॉलिंग कर हैट्रिक हीरो दीपक चाहर ने किया डबल धमाका
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने नागपुर में एक शानदार मैच खेलकर बांग्लादेश की टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से बराबर कर दी है। इस सीरीज का निर्णायक मैच नागपुर में रोमांचक रहा और दोनों टीमों के बीच-बीच में शानदार खेल दिखाया जिसमें अंतिम बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी और इसका सबसे बड़ा कारण दीपक चाहर साबित हुए। इस मैच में दीपक चाहर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत 6 विकेट लिए और इंडिया ने 30 रनों से मैच जीत लिया। इस मैच में टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश को 175 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मेहमान टीम 19.2 ओवरों में 144 रन बनाकर आउट हो गई।

दीपक ने रचा इतिहास-
जीत के असली हीरो दीपक चाहर ही साबित हुए जिन्होंने टी-20 के इतिहास की एक शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवरों में 7 रन देकर 6 विकेट लिए। चाहर की इस मैच में एक बार लगातार दो, फिर एक और फिर लगातार तीन विकेट लेकर नया इतिहास रच दिया। यह टी-20 इंटरनेशलन क्रिकेट में अब तक की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी है। इससे पहले श्रीलंका के गेंदबाज अजंता मेंडिस ने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इस रिकॉर्ड को नागपुर में दीपक चाहर ने तोड़ दिया।

टी-20 में हैट्रिक के साथ सबसे बड़ी उपलब्धि-
इससे पहले भारत की ओर से चहल भी 6 विकेट ले चुके हैं जो उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगुलरु टी-20 में लिए थे लेकिन चहल ने इसके लिए 25 रन खर्च किए थे। इतना ही नहीं दीपक भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लगाने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत की ओर से टेस्ट में हरभजन सिंह, इरफान पठान और जसप्रीत बुमराह तो वहीं वनडे में चेतन शर्मा, कपिल देव, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी हैट्रिक ले चुके हैं।
IND vs BAN, 3rd T-20: दीपक चाहर ने हैट्रिक के साथ भारत को जिताई सीरीज

मैन ऑफ द मैच दीपक चाहर-
इतना हीं नहीं दीपक के इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने 2017 के बाद से अब पहली बार कोई टी-20 सीरीज तब जीती है जब उसने पहला मैच हारा था। इससे पहले भारत ने अंतिम बार ऐसी सीरीज 2017 में इंग्लैड के खिलाफ जीती थी जो घरेलू सीरीज ही थी। दीपक ने अपनी हैट्रिक के दौरान शफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान और अमिनुल इस्लाम को चलता किया। दीपक के अलावा शिवम दुबे को भी इस मैच में तीन विकेट मिले और चहल ने एक विकेट लेकर 50 टी-30i विकेट पूरे किए। दीपक को दमदार प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द मैच दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
