2nd Test, Aus vs NZ: बॉक्सिंग डे टेस्ट में हार के बाद जानें क्या बोले कप्तान केन विलियमसन
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड टीम के लिये हार का सिलसिला बरकरार है और उसे मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 247 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। बॉक्सिंग डे पर शुरु हुए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिये गये 488 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 240 रन पर ऑल आउट हो गई और चौथे दिन ही उसे 247 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने के लिये जिस तरह के प्रदर्शन की जरूरत थी उसे हम देने में नाकाम रहे।
मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'मैच के लिये यह विकेट काफी अच्छी थी पर हमें जीतने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत थी लेकिन हम नाकाम रहे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार खेल दिखाया। खासतौर पर उनके तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।'
और पढ़ें: चोट और वापसी पर जानें क्या बोले भुवनेश्वर कुमार, NCA को बताया इस बात का जिम्मेदार
विलियमसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजी अटैक है और वह लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हैं। वह क्रिकेट के हर विभाग में हमसे बेहतर खेली और नतीजा उसके पक्ष में रहा।
विलियमसन ने कहा, 'यहां आना और जीतना हमेशा से कठिन रहा है। हमारा सामना एक मुश्किल टीम से हो रहा है और हम अपनी लय में नहीं हैं। हमें इस मैच से काफी कुछ सीखने को मिला है और उम्मीद है कि हम इस सीख को अपने खेल में परिवर्तित कर सुधार करेंगे।'
और पढ़ें: दानिश कनेरिया मामले पर शोएब अख्तर का यू-टर्न, कहा- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 के साथ सीरीज अपने नाम कर ली है। तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 296 रनों से जीत हासिल की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
