Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SA vs ENG: गेंदबाजों के दम पर जीती साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड को 107 रनों से हराया

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने पहुंची इंग्लैंड की टीम को साउथस्पोर्ट पार्क में खेले गये पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड की पूरी टीम को दूसरी पारी में 268 रनों पर ढेर कर दिया और 107 रनों से जीत हासिल की।

कगिसो रबाडा ने दूसरी पारी में 103 रन देकर 4 विकेट हासिल किया, जबकि एनरिच नार्ट ने 56 रन देकर 3 विकेट हासिल किया और केशव महाराज ने 37 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। सुपरस्पोर्ट पार्क में खेल जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 121 रन से आगे खेलना शुरु कर दिया। लेकिन जल्द ही रोरी बर्न्स के आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोने शुरु कर दिये। और 268 रनों पर ढेर हो गई।

और पढ़ें: चोट और वापसी पर जानें क्या बोले भुवनेश्वर कुमार, NCA को बताया इस बात का जिम्मेदार

रोरी बर्न्स ने सबसे अधिक 84 रन बनाए जबकि कप्तान जो रूट ने 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डोमिनिक सिबले ने 29, जो डेनले ने 31 और जोस बटलर ने 22 रन बनाए।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए थे। उसकी ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम कुरैन ने चार-चार विकेट लिए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम वेर्नान फिलेंडर (16-4) और रबाडा (68-3) की धारदार गेंदबाजी के आगे 181 रनों पर ढेर हो गई थी।

और पढ़ें: विश्व कप जिताने वाले बेन स्टोक्स होंगे इस खास क्लब में शामिल, इंग्लैंड की महारानी करेंगी सम्मान

मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट गंवाकर 272 रन बनाए। इसमें रीज वैन डेर डुसैन के सबसे अधिक 51 रन शामिल हैं। दूसरी पारी में जोफ्रा आर्चर ने पांच विकेट लिए जबकि बेन स्टोक्स को दो विकेट मिले।

इंग्लैंड ने तीसरे दिन की समाप्ति तक एक विकेट पर 121 रन बनाए थे। बर्न्‍स 77 और डेनले 10 रनों पर नाबाद थे।

Story first published: Monday, December 30, 2019, 0:31 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+