खत्म हुआ पाकिस्तान के लिये मुश्किलों भरा साल, नये साल के लिये कोच मिस्बाह ने बताया टीम का प्लान
नई दिल्ली। साल 2019 का अंत हो गया है, जहां दुनिया भर के क्रिकेट प्रमियों के लिये यह साल कई रोमांचक पलों के लिये याद किया जायेगा वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक का मानना है कि यह साल टेस्ट क्रिकेट में उनकी टीम के लिये मुश्किलों से भरपूर रहा। साल 2019 में पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका को छोड़ लगभग हार टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। साल 2019 में पाकिस्तान की टीम को पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष करते दिखाई दी।
और पढ़ें: AUS vs NZ: सिडनी टेस्ट के लिये ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, टिम पेन की कप्तानी पर लैंगर का बयान
मिस्बाह उल हक ने नये साल में टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने और पाकिस्तानी फैन्स को खुशी मनाने का और मौका देने की वादा किया।

टेस्ट क्रिकेट में फुस्स साबित हुई पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, ' साल 2019 के अंत में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर अंजाम अच्छा किया लेकिन साल भर के प्रदर्शन को देखा जाये तो कुल मिलाकर यह साल टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिये मुश्किलों से भरा रहा।'
कोच ने कहा, 'सीमित ओवरों में हमने हमारे मुख्य खिलाड़ी फखर जमान, हसन अली और शादाब खान अपनी फॉर्म खो बैठे। इन्हीं के दम पर हमने 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। अहम समय पर इनक फॉर्म खोने के कारण हम विश्व कप और टी-20 में पिछड़ गए। टी-20 में हालांकि हम किसी तरह नंबर-1 बने रहने में सफल रहे, लेकिन अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो टी-20 क्रिकेट में हमारा जीत प्रतिशत गिरा है।'

सीमित ओवर्स भी फैन्स को किया निराश
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के बाद हुई श्रीलंका के साथ सीमित ओवर्स की सीरीज में भले ही पाकिस्तान ने वनडे सीरीज को 2-0 से जीता हो लेकिन टी20 प्रारूप में उसे 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिये टी20 सीरीज का यह रिजल्ट इसलिये भी चौंकाने वाला था क्योंकि श्रीलंका ने इस दौरे पर खिलाड़ियों के जाने से इंकार करने के बाद अपनी बी टीम को भेजा था।
उन्होंने कहा, 'हमें तीनों प्रारूप में कई जगह सुधार करना है। टीम के पास काफी काबिलियत है और नए खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना रास्ता बना रहे हैं। निश्चित तौर पर टीम का भविष्य अच्छा है।'

विश्व कप में भी करना पड़ा हार का सामना
साल 2019 में पाकिस्तान की टीम पहले विश्व कप में खराब रन रेट के चलते सेमीफाइनल में जगह बनाने से रह गई वहीं टेस्ट क्रिकेट में उसे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पाकिस्तान की टीम ने एक दशक बाद अपने देश में टेस्ट क्रिकेट की वापसी पर साल का अंत श्रीलंका के खिलाफ 1-0 से सीरीज जीत कर किया।
इस सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला गया जो कि बारिश के चलते ड्रा रहा था जबकि कराची में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 263 रन से हराया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
