Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: जब जस्टिन लैंगर ने 80 साल के फैन को थमाई ट्रेनिंग कैप, देखें आंखे नम कर देने वाला यह वीडियो

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होना है। इस मैच से पहले दोनों टीमें सिडनी के मैदान पर अभ्यास सत्र से जुड़ी। इस बीच बुधवार को मैदान पर एक ऐसा पल देखने को मिला जिसे देखकर हर क्रिकेट फैन की आंखे नम हो गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंगारू टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर एक 80 साल के बुजुर्ग फैन को ट्रेनिंग कैप देते नजर आ रहे हैं।

सीए ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए फैन का नाम बिल डीन बताया है जिनकी उम्र 80 साल है और वह विकलांग भी हैं। इस वीडियो में जस्टिन लैंगर फैन को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर टीम की ट्रेनिंग कैप देते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: AUS vs NZ: सिडनी टेस्ट के लिये ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, टिम पेन की कप्तानी पर लैंगर का बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार यह फैन न्यू साउथ वेल्स के जंगलों में लगी आग से पीड़ितों में से एक है। इस आग के चलते अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं।

सीए ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सभी आस्ट्रेलियाई नागरिकों तरह बिल डीन भी हालिया वक्त में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनका होम टाउन लिथगो आग की चपेट में आ गया है और उनके दामाद का घर लगभग पूरी तरह से तबाह हो गया है। बिल आग के कारण आज का टीम का अभ्यास सत्र नहीं देखने वाले थे क्योंकि धुएं का उन पर असर पड़ता लेकिन वह एससीजी आए और कोच जस्टिन लैंगर ने उनके साथ विशेष समय बिताया।'

और पढ़ें: विराट कोहली को याद आया 2008 U-19 विश्व कप, बताया कौन था टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

वीडियो में डीन ने लेंगर का शुक्रिया अदा किया और कहा, 'धन्यवाद जस्टिन। आपने मेरे जीवन में साल जोड़ दिए।'

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार से एसीजी के मैदान पर खेला जायेगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही 2 मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है।

Story first published: Wednesday, January 1, 2020, 20:40 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+