Ranji Trophy: जब गेंदबाजी कर ऑलराउंडर बने चेतेश्वर पुजारा, खुद शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय टीम के टेस्ट प्रारूप में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा अब सिर्फ बल्लेबाजी ही नही गेंदबाजी भी करना चाहते हैं। वह अब सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलकर ही संतुष्ट नहीं है बल्कि अपनी क्षमताओं में गेंदबाजी का हुनर भी जोड़ना चाहते हैं। इसकी एक झलक रणजी ट्रॉफी में देखने को मिली। चेतेश्वर पुजारा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने इस हुनर का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी के हुनर को दिखाया बल्कि विकेट भी निकाली।
और पढ़ें: चोट और वापसी पर जानें क्या बोले भुवनेश्वर कुमार, NCA को बताया इस बात का जिम्मेदार
चेतेश्वर पुजारा ने इंस्टाग्राम पर जारी किये वीडियो में रणजी मैच की वो क्लिप शेयर की है जिसमें वह अपने ऑलराउंडर बनने के प्रयास को शेयर कर रहे हैं।
|
पुजारा ने जारी किया अपनी गेंदबाजी का वीडियो
रणजी ट्रॉफी में पुजारा ने खुद को एक बोलर बनाने का प्रयास शुरू भी कर दिया है।
अपने मोबाइल फोन पर अपनी गेंदबाजी का यह विडियो पोस्ट करते हुए पुजारा ने लिखा, 'वह दिन जब मैंने अपने बल्लेबाज के स्टेटस को ऑल राउंडर में तब्दील किया।'

पुजारा ने दूसरी ही गेंद पर हासिल किया विकेट
चेतेश्वर पुजारा ने अपने इस कॉमेंट के साथ दो खिलखिलाकर हंसने वाले इमोजी भी बनाए। चेतेश्वर पुजारा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हुए रणजी मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया। उत्तर प्रदेश का आखिरी विकेट झटकने के इरादे से सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने पुजारा को गेंद थमाई।
पुजारा ने मैच की दूसरी गेंद पर ही मोहित जांगड़ा को मांकड़ के हाथों कैच कराकर पारी को समाप्त कर दिया।

शिखर धवन ने उड़ाया पुजारा का मजाक
चेतेश्वर पुजारा ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार समेत कई फैन्स ने पसंद किया।
वहीं भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पुजारा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि भआई कभी इतनी तेज रनिंग स्प्रिंट मारते वक्त भी कर लिया कर, वैसे शानदार गेंदबाजी की।
हालांकि पुजारा की शानदार गेंदबाजी के बावजूद सौराष्ट्र की टीम यूपी से पारी और 72 रन से हार गई। पुजारा ने इस मैच की दोनों पारियों में 60 (57 और 3) रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
