अब BBL में होगी रनों की बरसात, हर छक्के पर मिलेंगे 250 डॉलर, जानें क्या है कारण
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच सिडनी के मैदान पर शुरु हुआ। शुक्रवार से शुरु हुए इस टेस्ट मैच की शुरुआत उन दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर की गई जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग को बुझाते और लोगों को बचाते हुए अपनी जान गंवा दी। ऑस्ट्रेलिया में सितंबर से यह आग लगी है जिसके चलते अब तक 5 लाख जंगली जानवर अपनी जान गंवा चुके हैं। 1.2 करोड़ एकड़ से अधिक जमीन पर लगी इस आग ने 5 शहरों को अपनी चपेट में लिया है लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के शहरों में हुआ है।
और पढ़ें: जब आउट होने पर इस भारतीय बल्लेबाज ने दी गाली, अंपायर ने बदला फैसला
देश में हुए इस भारी जान-माल के नुकसान के लिया खेल की दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने मदद के लिये हाथ आगे बढ़ाया है। इस फेहरिस्त में अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल और क्रिस लिन का नाम भी जुड़ गया है।
|
BBL में हर छक्के पर मिलेंगे 250 डॉलर
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस लिन ने वर्तमान में खेली जा रही बिग बैश लीग में हर छक्के पर 250 डॉलर देने का वादा किया है। क्रिस लिन और ग्लैन मैक्सवेल ने यह मदद प्रशासन को निजी स्तर पर देने की पेशकश की है।
लिन ने ट्वीट किया, 'इस बिग बैश लीग में मेरे द्वारा लगाए जाने वाले हर छक्के के लिए मैं रेड क्रॉस बुशफायर अपील के लिए 250 डॉलर दान करूंगा। यह देखना सुखद अनुभव है कि विभिन्न खेलों से जुड़े कई ऐथलीट जीवन और संपत्ति बचाने में जुटे हमारे असली हीरो की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।'
|
लिन की मुहिम में साथ आये ग्लेन मैक्सवेल और फवाद अहमद
मैक्सवेल ने भी लिन के ट्वीट का दिया जवाब और करेंगे यह काम
क्रिस लिन के ट्वीट से प्रभावित होकर ग्लैन मैक्सवेल ने भी इस मुहिम का हिस्सा बनने का बात कही।
मैक्सवेल ने लिन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'बहुत अच्छा लिनी!! मैं भी तुम्हारी तरह इस बार के बीबीएल में हर सिक्स के लिए 250 डॉलर डोनेट करूंगा ताकि परेशानी से जूझ रहे नागरिकों की मदद की जा सके। देश की मदद के लिए किया जाने वाला शानदार काम है।'
मैक्सवेल के इस ट्वीट पर पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी फवाद अहमद ने भी मुहिम का हिस्सा बनने की बात की और कहा कि वो भी बीबीएल में लगने वाले हर छक्के पर अपनी तरफ से 250 डॉलर आग पीड़ितों के लिये दान करेंगे।

यह खिलाड़ी भी कर चुके हैं आर्थिक मदद
इन क्रिकेटर्स से पहले ऑस्ट्रेलिया की टेनिस स्टार निक किरगिऑस ने भी कुछ इसी तरह की मदद का वादा किया था। उन्होंने इस साल गर्मी में खेले जाने वाले हर इवेंट में अपनी ओर से लगाई जाने वाली हर ऐस पर 200 डॉलर मदद के रूप में दान करने का ऐलान किया था।
इसके अलावा उन्होंने टेनिस ऑस्ट्रेलिया से ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले एक प्रदर्शनी इवेंट कराने की भी गुजारिश की थी ताकि आग से प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी इस आग की वजह से हजारों लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घर-बार छोड़कर आना पड़ रहा है। प्रशासन अब भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। 18 लोग इस आग में मौत का शिकार बन चुके हैं और कई अन्य लापता हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
