टेस्ट क्रिकेट को 4 दिन का करने के प्रस्ताव पर भड़के नॉथन लॉयन और कोच लैंगर, बताया बकवास
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 5 के बजाय 4 दिन करने के प्रस्ताव को लेकर दुनिया भर के खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर और स्पिन गेंदबाज नॉथन लॉयन को यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया है और उन्होंने इसका विरोध करते हुए प्रस्ताव को मजाक बताया है। नॉथन लॉयन ने आईसीसी के इस प्रस्ताव का जहां कड़ा विरोध किया वहीं मुख्य कोच जस्टिन लैंगर टेस्ट के पारंपरिक रूप को बरकरार रखने के पक्ष में हैं।
और पढ़ें: U19 World Cup से पाकिस्तान को बड़ा झटका, टीम से वापस बुलाया गया यह खिलाड़ी, जानें क्यों
उल्लेखनीय है कि इन खिलाड़ियों का बयान ऐसे समय पर आया है जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रॉबर्टस इस प्रस्ताव को लागू कराने के पक्ष में है। इतना ही नहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया साल के अंत तक अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा ही एक टेस्ट मैच खेलने की तैयारी कर रहा है।
आईसीसी के प्रस्ताव पर नॉथन लॉयन ने कहा,'मैं पूरी तरह से आईसीसी के इस प्रस्ताव के खिलाफ हूं और मुझे उम्मीद है कि समिति इस पर विचार तक नहीं करेगी।'
और पढ़ें: IND vs AUS: भारत दौरे पर आने से पहले मार्नस लबुशाने ने खोला अपनी सफलता का राज, जानें क्या कहा

लॉयन ने 2014 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का दिया हवाला
लॉयन ने अपनी बात रखने के लिये 2014 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये टेस्ट मैच का सहारा लेते हुए कहा कि उस मैच का फैसला पांचवे दिन आखिरी के आधे घंटे में निकला।
उन्होंने कहा, ‘आप दुनिया भर में खेले गये बड़े मैचों पर गौर करो तथा मैं जिन सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैच का हिस्सा रहा वे आखिरी तक रोमांचक बने रहे। आप 2014 में एडिलेड में खेले गये ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैच को ही ले लीजिये। यह मैच 5वें दिन आखिरी आधे घंटे तक खिंचा था। उसी साल केपटाउन टेस्ट को याद कीजिये, रेयान हैरिस ने तब मोर्ने मोर्कल को उस वक्त बोल्ड किया था जब मैच के आखिरी दो ओवर बचे हुए थे। मैं चार दिवसीय टेस्ट मैच का पक्षधर नहीं हूं। अगर ऐसा हुआ तो बहुत सारे मैच ड्रॉ होंगे। टेस्ट क्रिकेट में 5वां दिन बेहद महत्वपूर्ण है।'

जस्टिन लैंगर ने भी बदलाव से किया इंकार
वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा 4 दिवसीय टेस्ट मैच एक विकल्प के रूप में अच्छा तो है लेकिन मेरी निजी राय में इसमें बदलाव नहीं किया जाना चाहिये।
जस्टिन लैंगर ने कहा,' मैं पारंपरिक खेल में विश्वास रखता हूं। जो भी मुझे जानता है उसे यह बात अच्छे से पता है कि मुझे बहुत अधिक बदलाव पसंद नहीं है। इसलिये मैं 5 दिवसीय क्रिकेट मे बदलाव के पक्ष में नहीं हूं। और यही मेरी प्राथमिकता भी होगी।'

लैंगर ने कहा- बदलाव करने से बेकार हो जायेगा टेस्ट क्रिकेट
जस्टिन लैंगर ने कहा कि अगर टेस्ट क्रिकेट में दिनों की संख्या से छेड़छाड़ की गई तो टेस्ट क्रिकेट नीरस हो जायेगा।
लैंगर ने कहा, ‘ अगर 4 दिवसीय टेस्ट मैच क्रिेकेट में इस प्रारूप को जीवंत बनाये रखने में कामयाब रहते हो तो हैं तो इस पर एक विकल्प को तौर गौर किया जा सकता है। लेकिन मैं पांच दिवसीय मैच इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि मैं नीरस हूं और मैं बहुत अधिक बदलाव पसंद नहीं करता।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
