Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गौतम गंभीर को नया अध्यक्ष बनाना चाहते हैं DDCA के अधिकारी, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने रविवार का सालाना बैठक की और इस दौरान नया लोकपाल चुना गया। वहीं रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली चल रहे डीडीसीए के अध्यक्ष पद पर 13 जनवरी को चुनाव होना तया हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार डीडीसीए के अधिकारी इस पद के लिये भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाम पर विचार कर रहे हैं। इस पद के लिये डीडीसीए 13 जनवरी को नये अध्यक्ष का चुनाव करेगा।

और पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर दानिश कनेरिया का बड़ा खुलासा, कहा- फिक्सर को सारी टीम जानती थी

रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद से डीडीसीए रास्ते से भटक गया है और इसके लिये वह वापसी की राह तलाश रहा है। ऐसे में उसके अधिकारियों को लगता है कि गौतम गंभीर से बेहतर इस काम को कोई और नहीं कर सकता।

डीडीसीए पद के सही उम्मीदवार है गौतम गंभीर

डीडीसीए पद के सही उम्मीदवार है गौतम गंभीर

गौतम गंभीर को डीडीसीए के अध्यक्ष पद का सही उम्मीदवार बताते हुए एक अधिकारी ने कहा कि इस पद के लिये गौतम गंभीर से बात की गई है। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तक पर खेलने का अनुभव है तो वह आईपीएल में 2 बार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को खिताब जिता चुके हैं। ऐसे में उनके वह उपयुक्त अनुभव है जिसकी दरकार डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने की है।

डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने के लिये यह काम करेंगे गौतम गंभीर

डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने के लिये यह काम करेंगे गौतम गंभीर

अधिकारी ने गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए बताया कि वह डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने के लिये क्या कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ' गौतम गंभीर से जब बात की गई तो उन्होंने बताया है कि वह डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने के लिये क्या-क्या कर सकते हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का भविष्य बदला था। दिल्ली क्रिकेट में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। हमने देखा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने प्रशासक के तौर पर अपनी नेतृत्व क्षमता का किस तरह से निभाया है। इसी तरह हमें लगता है कि गौतम गंभीर भी इस समय डीडीसीए के लिए सही विकल्प साबित होंगे।'

सालाना बैठक में चले लात-घूंसे, गंभीर ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सालाना बैठक में चले लात-घूंसे, गंभीर ने की सख्त कार्रवाई की मांग

गौरतलब है कि रविवार को हुई डीडीसीए की सालाना बैठक में जमकर लात-घूंसे चले। खुद गौतम गंभीर ने इसको लेकर एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसमें डीडीसीए के अधिकारी आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं।

गौतम गंभीर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इन अधिकारियों पर कार्रवाई करने और डीडीसीए में एक सख्त अध्यक्ष को पद पर बिठाने की मांग की है।

वहीं इस मुद्दे पर डीडीसीए अधिकारी ने कहा,' हाल ही में बीजेपी के कुछ अधिकारियों ने मौजूदा स्थिति को समझने के लिये उनसे संपर्क किया था लेकिन कल (रविवार) के वाक्ये के बाद तो यह साफ लग रहा है कि एक सख्त इंसान के तौर पर गौतम गंभीर डीडीसीए के अध्यक्ष पद के लिये उपयुक्त उम्मीदवार रहेंगे। हां, उन्होंने इससे संबंधित बातों में रुचि दिखाई है। नए साल में उनसे और मुलाकातें हो सकती हैं।'

Story first published: Monday, December 30, 2019, 17:30 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+