विराट कोहली को याद आया 2008 U-19 विश्व कप, बताया कौन था टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
नई दिल्ली। 17 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में शुरु होने वाले अंडर 19 विश्व कप को लेकर भारतीय टीम का इरादा मजबूत है। यूथ वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-1 से हराने के बाद प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम काफी आत्म-विश्वास के साथ नजर आ रही है। इस बीच साल 2008 में अंडर-19 विश्व कप को जिताने वाले कप्तान विराट कोहली ने अपना अनुभव साझा किया है।
साल 2008 के अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम और उसके कप्तान विराट कोहली ने अपनी बल्लबाजी से धूम मचा दी थी, हालांकि बावजूद इसके उस टूर्नामेंट में कप्तान कोहली का फेवरिट खिलाड़ी कोई और था।
और पढ़ें: AUS vs NZ: सिडनी टेस्ट के लिये ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, टिम पेन की कप्तानी पर लैंगर का बयान
कप्तान विराट कोहली ने अंडर-19 विश्व की यादों की बात करते हुए बताया कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन न सिर्फ उनके फेवरिट खिलाड़ी थे बल्कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ंत हुई थी, जिसे जीतकर भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी।
विराट कोहली ने आईसीसी से बात करते हुए कहा,'मुझे याद है मैं जब केन के खिलाफ खेला था। वह टीम में सबसे अलग था और उसका बल्लेबाजी कौशल भी सबसे अलग था। उस समय केन के अलावा स्टीव स्मिथ भी अपनी टीम के लिए खेल रहे थे।'
और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट को 4 दिन का करने के प्रस्ताव पर भड़के नॉथन लॉयन और कोच लैंगर, बताया बकवास
उन्होंने कहा, 'आईसीसी अंडर 19 विश्व कप मेरे करियर का अहम पड़ाव था। इससे हमें आगे बढ़ने के लिए अच्छी नींव मिली। मेरे दिल और दिमाग में इसकी खास जगह है।'
गौरतलब है कि 2008 अंडर-19 विश्व कप में रविंद्र जडेजा, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी जैसे खिलाड़ी भी थे।
और पढ़ें: U19 World Cup से पाकिस्तान को बड़ा झटका, टीम से वापस बुलाया गया यह खिलाड़ी, जानें क्यों
साल 2008 के अंडर-19 विश्व कप में जहां विराट कोहली, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ जैसे सितारे मिले, वहीं 2010 में बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जो रूट जैसे स्टार खिलाड़ी निकलकर आये। बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ एक मैच में 88 गेंद में छह छक्कों के साथ 100 रन बनाये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
