AUS vs NZ: लगातार दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को मिली हार, ब्लंडेल का शतक बेकार, सीरीज जीती ऑस्ट्रेलिया
नई दिल्ली। मेलबर्न के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरी न्यूजीलैंड की टीम को लगातार दूसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिये दूसरी पारी में नॉथन लॉयन और जेम्स पैटिन्सन की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 247 रनों से हराया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया है।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिये गये 488 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम आखिरी पारी में 240 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिये ब्लंडेल ने शतक लगाया। टॉम ब्लंडेल ने 210 गेंद में 15 चौकों की मदद से 121 रनों की पारी खेली। ब्लंडेल ने अपने करियर का दूसरा शतक 2 साल बाद लगाया।
और पढ़ें: IPL 2020: तय हो गई आईपीएल के 13वें सीजन की तारीख, मुश्किल में पड़ी टीमें, जानें क्यों
हालांकि इस मैच के दौरान तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के हाथ में गेंद लग गई और वह चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गये हैं। न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे टेस्ट में चार दिन के भीतर बड़ी हार का सामना करना पड़ा। टीम ने पर्थ में पहला टेस्ट भी चार दिन के अंदर 296 रन से गंवाया था।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई टीम 418 रन से अधिक के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई है लेकिन यह रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही है। वेस्ट इंडीज ने 2003 में एंटीगा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह लक्ष्य हासिल किया था।
और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में ICC, टेस्ट चैम्पियनशिप पर पड़ेगा असर
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में खेलते हुए रविवार को 137 रन से आगे खेलने उतरी, हालांकि कप्तान टिम पेन ने ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 168 रन 5 विकेट के नुकसान पर घोषित कर दिया। पारी घोषित करने से तुरंत पहले नील वैग्नर ने ट्रैविस हेड को 28 रन के स्कोर पर बोल्ड मारा था।
और पढ़ें: ICC ने जारी की साल 2019 की आखिरी टेस्ट रैंकिंग, विराट कोहली टॉप पर, गेंदबाजी में 5 भारतीय शामिल
न्यूजीलैंड के लिये नील वैग्नर ने दूसरी पारी में 50 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 467 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 148 रन पर ढेर हो गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
