INDVS AUS : धवन ने मोहाली ODI में दुहराया 6 साल पुराना 'मैजिक', खेली 'रंगों की होली'
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को मोहाली ODI में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज का फैसला लिया और इस फैसले को विराट और रोहित की जोड़ी ने सभी साबित किया। रोहित-धवन की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओर से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी निभाई वहीं मोहाली की पिच पर आउट ऑफ फॉर्म चल रहे टीम इंडिय के 'गब्बर' शिखर धवन ने होली से पहले ही रंगों की होली खेली। शिखर धवन ने अपने 16वें शतक से एक नहीं कई रिकॉर्ड बना दिए और अपने फॉर्म में वापस आने का दाव पेश किया।

धवन ने दोहराया 6 साल पुराना मैजिक-
पिछली कई पारियों से आउट ऑफ टच दिख रहे शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 साल पुराना मैजिक दुहराया। 14 मार्च 2013 को इसी मैदान पर शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और इसी टीम के खिलाफ टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा था। उस मैच में धवन ने 85 गेंदों में टेस्ट शतक ठोका था और कुल 187 रन बनाए थे वहीं मौजूदा श्रृंखला के चौथे ODI में धवन ने 115 गेंदों में 143 रनों की तूफानी पारी खेली। धवन के फॉर्म में वापसी का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पारी के आखिरी 12 गेंदों में 41 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

रोहित के साथ सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी-
यह शिखर धवन का एकदिवसीय मैचों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। यहीं नहीं, उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर जो शतकीय साझेदारी बनाई है उसकी बदौलत धवन-रोहित की जोड़ी ने वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों की यह ओपनिंग जोड़ी अब सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई है। इस जोड़ी के नाम कुल मिलाकर 15 शतकीय साझेदारियां बन चुकी हैं। सबसे ज्यादा 21 शतकीय साझेदारियों के साथ इस फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली की जोड़ी है।
आकाश अंबानी की शादी में करण जौहर के साथ जमकर नाचे हार्दिक पांड्या, VIDEO वायरल

धवन के साथ भारत की 'रंगों की होली'
जबकि दूसरे नंबर पर कुल 16 शतकीय साझेदारियों के साथ एडम गिलक्रिस्ट-मैथ्यू हेडन की जोड़ी है। तीसरे नंबर पर एस ग्रीनिज-डेसमंड हेंस की जोड़ी है। इनके नाम भी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 शतकीय साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड है। इस तरह से धवन-रोहित की जोड़ी अब संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर पहुंच चुकी है। बता दें कि रोहित और धवन की आतिशी पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित पचास ओवर में 358 रनों का विशाल स्कोर बनाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
