INDvNZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्या वापस लौटेंगे धोनी, इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान
नई दिल्ली। साल 2020 में पहले विदेशी दौरे के रूप में भारतीय टीम 20 जनवरी को न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होगी जहां उसे कीवी टीम के खिलाफ एक अच्छी खासी लंबी सीरीज खेलनी है। 2019-20 के घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम का यह पहला विदेशी दौरा होगा, जहां की परिस्थितियों से निपटना उसके लिये बड़ी चुनौती होगी। सीरीज को देखते हुए बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति रविवार को मुंबई में बैठक कर न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान करेगी।
और पढ़ें: ICC ने जारी की साल की पहली T20 रैंकिंग, भारतीय गेंदबाजों ने मचाया धमाल, Top-10 में कोहली-राहुल
उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय ए टीम की तरफ से न्यूजीलैंड दौरे पर गये हार्दिक पांड्या एक बार फिर से सफेद बॉल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। हालांकि विश्व कप के बाद से लगातार क्रिकेट से दूर चल रहे भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की वापसी को लेकर कोई उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार वह इस दौरे से भी बाहर रहने वाले हैं। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है।
और पढ़ें: 3rd T20, IND vs SL: 8 गेंद में 22 रन ठोंक शार्दुल ठाकुर के नाम हुआ दुर्लभ रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होगा टीम का ऐलान
बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चयन समिति रविवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिये भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के एक दिन बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिये रवाना होगी।
सूत्र ने कहा, ' बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान करेंगे और टीम भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के आखिरी वनडे मैच के एक दिन बाद रवाना हो जाएगी।'

बेंगलुरू से ही रवाना होगी भारतीय टीम
अधिकारी ने बताया कि भारतीय टीम बेंगलुरू से ही न्यूजीलैंड के लिये उड़ान भरेगी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद टीम के खिलाड़ियों के बिखर जाने और न्यूजीलैंड दौरे के लिये खिलाड़ियों के फिर से एकत्रित होने का इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है।

हार्दिक पांड्या की हो सकती है टीम में वापसी
चयन से पहले ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स के प्रारूप में हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है। वह अक्टूबर से अपनी पीठ का इलाज कराने के बाद इंडिया-ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना हुए हैं।
पांड्या ने रिहैब की शुरुआत अक्टूबर में कर दी थी। उन्होंने तब ही कहा था कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा था, 'मैं न्यूजीलैंड सीरीज से पहले वापसी करूंगा, सही मायने में बीच में। यही प्लान है कि मैं कुछ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलूं, फिर आईपीएल और फिर टी-20 विश्व कप।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
