B'day Spl: अमिताभ बच्चन के अंदाज में नजर आये राहुल द्रविड़, दिग्गजों ने खास तरह से किया विश
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आज (11 जनवरी) को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने 16 साल के करियर के दौरान द वॉल के नाम से मशहूर इस भारतीय खिलाड़ी ने कई बार भारतीय टीम को मुश्किल वक्त से उबारा है। इसी के चलते भारतीय फैन्स उन्हें टीम का संकटमोचक खिलाड़ी भी मानते थे और आज भी जब कभी ऐसी स्थिति आती है तो भारतीय फैन्स को इस दिग्गज खिलाड़ी की याद आती है।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारत पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फिंच बोले- दिमाग से उतारना होगा जसप्रीत बुमराह के नाम का हौव्वा
राहुल द्रविड़ के 47वें जन्मदिन पर उनके पूर्व साथियों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी स्पेशल अंदाज में बधाई दी। आइये एक नजर डालते हैं कि किसी दिग्गज ने उन्हें बधाई देते हुए क्या कहा:
और पढ़ें: IND vs SL: टी20 में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, बनाया खास रिकॉर्ड
|
BCCI ने राहुल द्रविड़ की खास पारी को किया याद
राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर बधाई देते हुए बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से द वॉल की खास वीडियो को शेयर किया है।
बीसीसीआई ने लिखा,'द वॉल, राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, टेस्ट क्रिकेट में अदभुत योगदान के लिये सभी इस खिलाड़ी को जानते हैं। लेकिन जन्मदिन के खास मौके पर इस पारी को एक बार फिर से जीने से बेहतर कोई भी बधाई नहीं हो सकती जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी।'
|
सचिन तेंदुलकर ने राहुल द्रविड़ को दिया नया नाम
भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी राहुल द्रविड़ को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए नया नाम दिया।
अपने ट्विटर हैंडल पर सचिन तेंदुलकर ने लिखा,'हैप्पी बर्थडे जैमी (द्रविड़ का एक नाम) जिस ढंग से तुम खेलते थे गेंदबाजों पर हमेशा एक जैम बनता था। आपका बर्थडे शानदार हो मेरे दोस्त।'
सचिन तेंदुलकर उनकी विकेट न गिरने की कला की तारीफ करते हुए उन्हें जैमी कहा करते थे।
|
वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा इमोशनल मैसेज
भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ के साथ अक्सर दूसरे छोर पर नजर आने वाले साथी खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने भी जन्मदिन के मौके पर भावुक संदेश लिखा।
लक्ष्मण ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'अपने प्यारे दोस्त राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की बधाई दे रहा हूं, उनका यह बर्थडे खास हो और आने वाला साल प्यार, खुशियों और संपन्नता से भरपूर हो।'
|
वीरेंदर सहवाग ने कहा, द्रविड़ ने सिखाया पिच पर पिसाई करना
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने अपने तूफानी अंदाज की ही तरह राहुल द्रविड़ को शुभकामनायेंं देते हुए 4 फोटो शेयर की।
वीरेंदर सहवाग ने लिखा, 'मुझे हमेश लगता थी पिसाई सिर्फ रसोई में मिक्सर ग्राइंडर में हो सकती है, लेकिन राहुल द्रविड़ ने सिखाया कि इसे मैदान पर भी कर सकते हैं। जब टीम में हमारे पास दीवार थी तब हमने भी यह काम खूब किया।'
|
अमिताभ बच्चन के अंदाज में नजर आये राहुल द्रविड़
इंडियन प्रीमियर लीग में पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस दिग्गज को बधाई दी। राजस्थान की टीम ने अमिताभ बच्चन की अंदाज में राहुल द्रविड़ को पोस्टर शेयर किया है।
राजस्थान रॉयल्स ने ट्विटर पर बधाई संदेश देते हुए लिखा,'शानदार ब्लॉकबस्टर के 20 साल! हैपी बर्थडे लेजंड राहुल द्रविड़।'
अपनी इस पोस्ट में राजस्थान रॉयल्स ने गॉट का इमोजी भी बनाया है, जो कि ऑल टाइम ग्रेट (सर्वकालिक महान) का सूचक है।
गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ ने आईपीएल में लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला और बाद में टीम के मेंटॉर के रूप में भी काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
