Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019: दूसरे वार्म-अप मैच से पहले हार्दिक पांड्या को लगी चोट, खेलने पर संशय

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को 28 मई को अपना दूसरा वार्म-अप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। पहला वार्म-अप मैच न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद टीम इंडिया इस मैच को जीतकर लय पकड़ने की कोशिश करेगी। टीम की तैयारियां भी अच्छी चल रही हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ चीजों पर टीम का नियंत्रण नहीं है और प्रमुख खिलाड़ियों की चोटें भी उसी का हिस्सा हैं।

पांड्या को लगी तेज रफ्तार से गेंद-

पांड्या को लगी तेज रफ्तार से गेंद-

अब खबर आ रही है कि हार्दिक पांड्या भी फिटनेस संबंधी दिक्कत से प्रभावित हैं। पिछले कुछ महीनों में अपने खेल से खुद को विश्व कप का अहम खिलाड़ी साबित कर चुके पांड्या की फिटनेस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दूसरे वार्म-अप मैच से ठीक पहले हो रहे नेट सेशन में थ्रो-डाउन गेंदबाजी के सामने हार्दिक ने अपनी बायी बगल (अंडरआर्म) चोटिल कर ली। जब वे बैटिंग कर रहे थे तब एक गेंद बहुत तेजी से ऊपर उठती हुई सीधे उनकी बायी बगल में जा टकराई।

वापस प्रैक्टिस पर नहीं जा पाए हार्दिक-

वापस प्रैक्टिस पर नहीं जा पाए हार्दिक-

इस प्रहार के बाद पांड्या काफी तेज दर्द में दिखाई दिए और प्रैक्टिस सेशन से तुरंत वापस लौट गए। उसके बाद पांड्या को दोबारा अभ्यास के लिए आते हुए नहीं देखा गया लेकिन खबरों के मुताबिक उनकी चोट गंभीर नहीं थी। इसके बाद भी यह स्पष्टता नहीं हो पाई कि पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ होने वाल दूसरा वार्म-अप मैच खेलेंगे या नहीं। ऐसे में अगर एतिहात के तौर पर पांड्या इस मैच में खेलते हुए नहीं दिखाई देते तो यह कोई आश्चर्य का विषय नहीं होगा।

सचिन ने दिया CAC से इस्तीफा, BCCI के लोकपाल ने किए हितों के टकराव के आरोप खारिज

टीम इंडिया ने किया जमकर अभ्यास-

टीम इंडिया ने किया जमकर अभ्यास-

आपको बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने बस से लंबी यात्रा के दौरान लंदन से कार्डिफ की यात्रा की थी और उसके ठीक अगले ही दिन सोफिया गॉर्डन में अभ्यास के लिए उतर गई थी। यहां टीम ने मजेदार फील्डिंग सत्र में भाग लिया और गेंद को स्टंप पर मारने की प्रैक्टिस भी की। इसके बाद बैटिंग सेशन शुरू हुआ। विराट कोहली सबसे पहले बल्लेबाजी करने आए। केदार जाधव और विजय शंकर को भी अभ्यास करते हुए देखा गया। धोनी ने भी स्पिनर्स के खिलाफ काफी अभ्यास किया।

Story first published: Tuesday, May 28, 2019, 12:52 [IST]
Other articles published on May 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+