Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद मलिंगा ने इसे बताया जिम्मेदार, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज में विराट सेना ने श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ करते हुए 2-0 से जीत हासिल कर ली है। वहीं मैच को हारने के बाद श्रीलंकाई कप्तान लसिथ मलिंगा ने सीरीज हार के लिये खुद को जिम्मेदार ठहराया है। लसिथ मलिंगा ने स्वीकार किया कि कम अनुभवी टीम की अगुआई करने से उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा कि शुरुआती विकेट नहीं ले पाना और साझेदारियां नहीं बनाना उनकी टीम के कमजोर प्रदर्शन का कारण है। श्रीलंकाई टीम पुणे में तीसरे टी20 में 78 रन से हार गई और तीन मैचों की सीरीज 0-2 से गंवा बैठी।

उन्होंने कहा, 'हम 0-2 से हार गए। मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि मुझे टी20 क्रिकेट खेलने का अनुभव है लेकिन मुझे इस टूर्नमेंट में एक भी विकेट नहीं मिला इसलिए हम इस स्थिति में पहुंचे।' मलिंगा 82 टी20 मैच खेल चुके हैं।

और पढ़ें: पुणे T20: श्रीलंका को हरा विराट सेना ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने की पाकिस्तान की बराबरी

गुवाहाटी में शुरुआती मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। छत्तीस साल के मलिंगा ने पुणे और इंदौर में एक भी विकेट हासिल नहीं किया।

उन्होंने कहा, 'मैं टीम में टी20 का सबसे अनुभवी खिलाड़ी हूं। हां, मुझ पर विकेट लेने का दबाव था क्योंकि मैं विकेट झटकने वाला गेंदबाज हूं लेकिन मुझे लगता है कि अगर हम मैच जीतना चाहते हैं तो हमें पहले छह ओवरों में शुरुआती एक दो विकेट निकालने होंगे, जो हमें इस टूर्नमेंट में नहीं मिले।'

उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में साझेदारियां अहम होती हैं और उनकी टीम ऐसा नहीं कर सकी।

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फिंच बोले- दिमाग से उतारना होगा जसप्रीत बुमराह के नाम का हौव्वा

मलिंगा ने कहा, 'शीर्ष क्रम महत्वपूर्ण होता है और भारतीय शीर्ष क्रम ने अच्छी भागीदारियां निभायीं। टी20 मैच में भागीदारी अहम होती है। क्योंकि खिलाड़ी सोचते हैं कि यह 20 ओवर का खेल है तो हमें प्रत्येक गेंद को हिट करना होगा।'

उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ियों को पारी आगे बढ़ाने की कला सीखने की जरूरत है।

और पढ़ें: IND vs SL: टी20 में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, बनाया खास रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, 'वे बल्लेबाजी कर सकते हैं और शॉट भी लगा सकते हैं। लेकिन उन्हें पारी को आगे बढ़ाना सीखना होगा। हम इसी में पिछड़ रहे हैं। पिछले डेढ़ दो वर्षों में हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।'

Story first published: Saturday, January 11, 2020, 16:34 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+