Boxing Day Test : मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करने वाले ओपनिंग बैट्समैन मयंक अग्रवाल ने पहले ही मैच में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। पहले मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले मयंक ने 71 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पहला मैच, पहली पारी और रिकॉर्ड
मयंक ने मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 161 गेंदों में 76 रन बनाए। वे चाय के ठीक पहले पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए। 27 साल के मयंक ऐसे 27वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं जिसने अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ा। जबकि वे ऐसे केवल दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बने हैं जिसने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर डेब्यू करते हुए 50 रन या उससे ज्यादा बनाए। उनसे पहले 1947 में दत्तु फडकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में 51 रन बनाए थे।
खेल के दौरान 24 साल के क्रिकेटर की सीने में दर्द के बाद मौत

71 साल पुराना रिकॉर्ड
इस तरह से मयंक ने यह 71 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब मयंक बतौर ओपनर भारत की ओर से डेब्यू के (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि भारत ने इस मैच में ओपनिंग जोड़ी में पूरी तरह से बदलाव किया था। लंबे समय से असफल चल रहे केएल राहुल और मुरली विजय को एक साथ बाहर का रास्ता दिखाया गया।

भारत को मिलने लगे हैं ओपनिंग जोड़ी में विकल्प
इनकी जगह पर बेंगलुरू के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी से बल्लेबाज की शुरूआत कराई गई थी। मैच की पहली पारी में हालांकि विहारी कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन उन्होंने शुरूआती विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी करके गेंद को भारत को मैच में अच्छी शुरूआत दिलावाने में मदद की। वैसे मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद कह चुके हैं कि मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी अगर ओपनिंग में सफल नहीं रहते हैं तो भी उनको बाद में मध्यक्रम में मौके दिए जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
