IPL 2019: ऋषभ पंत ने कुमार संगकारा को पछाड़कर अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के बड़े सितारे ऋषभ पंत ने आईपीएल 2019 में कुछ ही पारियां शानदार खेली हैं लेकिन जितनी भी खेली हैं वे सभी मैच विनिंग रही हैं। विश्व क्रिकेट में भी अगले बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखे जा रहे पंत ने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने यह उपलब्धि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में हासिल की।
पंत टी -20 सीरीज या लीग में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में भी हेनरिच क्लासेन और गुरकीरत सिंह के दो शानदार कैच लिए थे। इन दो आउट के साथ ही पंत के नाम आईपीएल के मौजूदा सीजन में 20 आउट हो चुके हैं।
इससे पहले यह रिकॉर्ड संगकारा के नाम था जिन्होंने 19 बल्लेबाजों को आउट करने में भूमिका निभाई थी। यह आईपीएल के 2011 सीजन की बात है और इसमें दो स्टंपिग के व 17 कैच शामिल थे। तब संगकारा डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेले थे। इसके अलावा बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2018-19 में भी बांग्लादेश के नुरुल हसन ने भी 19 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।
यह खबर भी पढ़ें- IPL 2019: अक्ल दाढ़ निकलवाने पहुंचे लक्ष्मण ने शेयर की तस्वीर तो यूजर्स ने दिए मजेदार जवाब
आपको बता दें कि पंत को विश्व कप में ना चुने जाने के लिए उनकी कमजोर विकेटकीपिंग को ही मुख्य जिम्मेदार बताया गया था और उनकी जगह पर दिनेश कार्तिक को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर जगह दी गई थी। फिलहाल पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2019 में शानदार प्रदर्शन कर रही है और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
