गौतम गंभीर की नजर में फ्लॉप हुए शिखर धवन, केएल राहुल को बताया रोहित शर्मा का बेहतर जोड़ीदार
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस मैच में सभी की नजरें चोट से वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर थी। हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने मैच में ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दिया लेकिन पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर का मानना है कि होल्कर स्टेडियम में शिखर धवन के सामने केएल राहुल ने बाजी मार ली। गौतम गंभीर का मानना है कि भले ही शिखर धवन ने ठीक-ठाक पारी खेली लेकिन केएल राहुल के सामने फीके नजर आये।
और पढ़ें: Watch: BBL में हैट्रिक डे हुआ 8 जनवरी, राशिद खान के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज ने झटके 3 गेंद पर 3 विकेट
गौतम गंभीर के अनुसार शिखर धवन पर भारतीय टीम में अपनी जगह बरकरार रखने का दबाव है क्योंकि सलामी बल्लेबाज के तौर पर लोकेश राहुल उनकी तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
और पढ़ें: ICC ने जारी की साल की पहली टेस्ट रैंकिंग, रहाणे-पुजारा को नुकसान, विराट कोहली टॉप पर बरकरार

धवन से बेहतर जोड़ीदार साबित होंगे केएल राहुल
इंदौर टी20 में केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए गौतम गंभीर ने परोक्ष रूप से अपनी राय रखी कि रोहित शर्मा के लिये सलामी जोड़ीदार के रूप में शिखर धवन से ज्यादा बेहतर पार्टनर साबित होंगे केएल राहुल।
उन्होंने कहा, ‘शिखर धवन की बल्लेबाजी में नमी आ गई है लेकिन यह अच्छा है कि उन्होंने कुछ रन बनाए। इसके चलते जब वह अगले मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे तो उनके आत्म-विश्वास में मदद मिलेगी। अगर वह आउट हो जाता तो उस पर दबाव काफी बढ़ जाता।'

आईपीएल से अलग होता है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव
गौतम गंभीर ने आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अलग तरह के दबाव की बात करते हुए कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हुए उस पर इस तरह का कोई दबाव नहीं होगा।
गौतम गंभीर ने कहा, ‘आप आईपीएल की तुलना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से नहीं कर सकते। जब आप दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं तो आप जानते हैं कि कोई भी मौके का इंतजार नहीं कर रहा। लेकिन जब आप देश के लिए खेल रहे होते हो तो आप जानते हो कि कोई आपका स्थान ले सकता है तो हमेशा आप पर दबाव होगा। और आज दिख गया कि कौन बेहतर फॉर्म में है।'

टेस्ट क्रिकेट में 50 गेंद में शतक लगा सकता है राहुल
केएल राहुल के मौजूदा फॉर्म की तारीफ करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, ‘राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। जब भी मैं राहुल को बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं तो हर बार अचंभित रह जाता हूं कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी इसी तरह से क्यों नहीं खेलता। वह जितनी काबिलियत रखता है, उसे देखते हुए लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी 50 गेंद में 100 रन बना सकता है। उसके पास जिस तरह के शॉट हैं, वे शानदार हैं।'

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शिखर-राहुल के पास गोल्डन चांस
भारत और श्रीलंका के बीच जारी टी20 सीरीज में टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। ऐसे में जहां शिखर धवन के लिये वापसी का बेहतरीन मौका है वहीं लोकेश राहुल के लिये अपनी दावेदारी को मजबूत करने का गोल्डन चांस।
आपको बता दें कि घुटने की चोट के कारण शिखर धवन मैदान से करीब 2 महीने तक दूर रहे और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में 30 गेंद में 32 रन जबकि राहुल ने 32 गेंद में 45 रन की पारी खेली जिससे भारत ने 143 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
