3rd T20, IND vs SL: श्रीलंकाई कोच ने बताया पुणे में भारत को हराने का गेम प्लान
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला जायेगा। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में होने वाले इस मैच में जहां भारतीय टीम सीरीज जीतने के उद्देश्य से उतरेगी वहीं श्रीलंका की टीम अपनी साख बचाने के लिये पूरा दम लगाना चाहेगी। मैच से पहल श्रीलंका के नव नियुक्त कोच मिकी ऑर्थर ने मीडिया से बात की और तीसरे और अंतिम मैच में भारतीय टीम को हराने का अपना प्लान बताया।
और पढ़ें: 3rd T20, IND vs SL: श्रीलंका को हराते ही पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करेगी विराट सेना
मिकी ऑर्थर ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें प्लेयर्स के टैलेंट पर कोई संदेह नहीं है हालांकि उन्हें लगता है कि खिलाड़ियों को अभी मैच के दौरान परिस्थितियों के अनुसार ढल कर खेलने की जरूरत है।
और पढ़ें: पुणे T20: सिर्फ 1 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह रच देंगे इतिहास, बन जायेंगे भारत के सबसे सफल गेंदबाज

श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सीखने की जरूरत
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए ऑर्थर ने कहा,'हमारे पास कई टैलेंटेड खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को अभी गेम प्लान, खिलाड़ियों की रणनीति और मैनेजमेंट पर काम करने की जरूरत है। हमें उन्हें समझाने की जरूरत है कि खिलाड़ियों को कब जोखिम उठाने की जरूरत है और कब नहीं।'

इंदौर में खिलाड़ियों से नाराज थे कोच आर्थर
पिछले मैच में स्ट्राइक न रोटेट करने पर खिलाड़ियों से नाराज कोच आर्थर ने एक बार फिर अपनी बात को दोहराया।
उन्होंने कहा, ‘हम स्ट्राइक रोटेट करने पर काफी मेहनत कर रहे हैं। ये छोटी छोटी चीजें हैं, हम जिन पर काम कर रहे हैं। हर मुकाबले के बाद हमें बेहतर से बेहतर होने की जरूरत है और क्योंकि हमारे पास सिर्फ 8 महीने का समय बाकी है टी20 विश्व कप में शामिल होने से पहले।'
अपना कोच पद संभालने के बाद पहला दौरा करने आये मिकी आर्थर ने कहा कि हमारा सारा ध्यान टीम को संतुलित करने पर है ताकि टी20 विश्व कप से पहले हम श्रीलंका के लिये मैच विनर खिलाड़ियों की कमी को पूरा कर सकें और तैयारी के साथ भाग ले सकें।

भारत के पास है मजबूत बेंच स्ट्रेंथ
आर्थर ने कहा कि विश्व क्रिकेट में भारत से लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की निकलती जमात से उनकी बेंच स्ट्रेंथ का पता चलता है।
उन्होंने कहा, ‘भारत कुछ अच्छे खिलाड़ियों को आजमा रहा है और यहां प्रतिभाओं की भरमार है। वे जो खिलाड़ी ला रहे हैं, वे आकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। यह दिखाता है कि अब उनका घरेलू ढांचा कितना मजबूत है।'
उल्लेखनीय है कि मिकी ऑर्थर ने पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका के कोच का पदभार संभाला। उन्होंने गुरूवार को कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले श्रीलंकाई खिलाड़ियों केा खेल के छोटे पहलुओं जैसे मैनेजमेंट, गेम प्लान पर काम करने की जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
