Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

3rd T20, IND vs SL: पुुणे में 1 रन बनाते ही धोनी के खास क्लब में शामिल हो जायेंगे विराट कोहली

नई दिल्ली। मौजूदा समय में रन मशीन के नाम से मशहूर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने की कगार पर हैं। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होने वाले इस मैच में सिर्फ 1 रन बनाते ही विराट कोहली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ इस खास क्लब में शामिल हो जायेंगे। इंदौर टी20 मैच के दौरान बतौर कप्तान 1000 रन बनाने वाले विराट कोहली पुणे में अपना खाता खोलने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान 11 हजार रन पूरा कर लेंगे।

बतौर कप्तान विराट कोहली के खाते में फिलहाल 10999 रन हैं, जिसमें से उन्होंने 5104 टेस्ट, 4889 वनडे और 1006 रन टी20 प्रारूप में खेलते हुए बनाये हैं। पुणे में 1 रन बनाते ही वह 11 हजार रनों के आंकड़े को पूरा कर लेंगे और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन जायेंगे।

और पढ़ें: पुणे T20: सिर्फ 1 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह रच देंगे इतिहास, बन जायेंगे भारत के सबसे सफल गेंदबाज

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो विराट कोहली यह कारनामा करने वाले छठे कप्तान बनेंगे। एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टॉप पर काबिज हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 15440 रन बनाये थे।

वहीं इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ 14878 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान के रूप में 11561 रन बनाये हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

और पढ़ें: पुणे T20: श्रीलंका को हराते ही पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करेगी विराट सेना

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 11207 रनों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं जबकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर 11062 रनों के साथ पांचवे नंबर पर काबिज हैं। बतौर कप्तान विराट कोहली पहली ही सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं, दोनों ने बतौर कप्तान 41 शतक लगाये हैं।

और पढ़ें: INDvAUS: एरॉन फिंच ने बताया भारत दौरे पर क्यों लगता है डर, सीरीज जीतने के लिये ला रहे सीक्रेट वेपन

इंदौर में खेले गये मैच में विराट कोहली ने 17 गेंद पर 30 रनों की नाबाद पारी खेली थी और इस मैच में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। अब पुणे के मैदान पर 1 रन बनाते ही वह एमएस धोनी के खास क्लब में शामिल हो जायेंगे।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 19:32 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+