Children's Day के मौके पर विराट कोहली समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने दिया भावुक संदेश, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर सारे राष्ट्र के बच्चों को समर्पित बाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर जहां देश भर के बच्चों के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं वहीं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी याद किया जाता है। बाल दिवस के मौके पर आज देश भर के महान खिलाड़ियों ने अपने बचपन को याद किया और बच्चों समेत माता-पिता को भावुक संदेश दिया।
और पढ़ें: 10 साल बाद पाकिस्तान में लौटा टेस्ट क्रिकेट, श्रीलंका बोर्ड ने दी पीसीबी को खुशखबरी
इस मौके पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी बच्चों के माता-पिता से गुजारिश करते हुए कहा है कि वह अपने बच्चों को बाहर जाकर खेलने से रोकने की बजाय बाहर जाकर खेलने के लिए प्रेरित करें।

विराट कोहली ने दिया माता-पिता को खास संदेश
कोहली ने स्टार स्पोटर्स पर कहा, 'मैं माता-पिता से गुजारिश करता हूं कि वह अपने बच्चों के घर से बाहर जाकर खेलने के अनुमति दें और इसके लिए उन्हें प्रेरित करें। खेल जिस तरह से चरित्र का निर्माण करता है उस तरह से कोई और नहीं कर सकता और यह साथ ही फिट रहने में भी मदद करता है। कल के चैम्पियन हमें आज के बच्चों में मिलेंगे।'
कोहली इस समय इंदौर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में आराम किया था और वह एक बार फिर मैदान पर अपने बल्ले का जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं।
|
सचिन तेंदुलकर ने कहा दिल तो बच्चा है जी
वहीं भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा,'सभी युवाओं और बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। उन्हें भी जो बड़े हो चुके हैं दिल से अभी बच्चे हैं।'
|
गंभीर ने की प्रदूषण रहित पर्यावरण देने की अपील
क्रिकेटर से सांसद बने पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताते हुए सभी को बच्चों के लिए बेहतर कल सौंपने की अपील की है।
गौतम गंभीर ने कहा,' मौजूदा समय में अपने बच्चों के लिए साफ पर्यावरण और प्रदूषण रहित वातावरण से बेहतर गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता। आइये हम सब अपना कर्तव्य निभायें और अपने बच्चों को सांस लेने के लिए साफ-सुथरी हवा दें।'
|
बुमराह ने शेयर की बचपन की तस्वीर
चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए सभी को बाल दिवस की शुभकामनायें दी है।
जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट में लिखा,' बचपन में मेरे बाल ज्यादा खराब हुआ करते थे, पर मेरे साथ मेरी मां होती थी जो उन्हें ठीक कर देती थी। आप सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।'
|
हार्दिक पांड्या ने खास तरीके से मनाया बाल दिवस
सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे हार्दिक पांड्या ने भी बच्चों के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और बाल दिवस की बधाई दी।
हार्दिक ने लिखा,'बाल दिवस के मौके पर बच्चों के साथ दिन बिताना शानदार रहा। इन बच्चों के साथ अपने बचपन में वापस लौट कर अनमोल समय बिताया। आप सभी को बाल दिवस की शुभकामनायें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
