IPL 2019 : अश्विन की 'गंदी हरकत' पर फूटा शेन वार्न का गुस्सा, कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली। 25 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच में अश्विन और बटलर के बीच जो कुछ हुआ उसने इस सीजन के पहले बड़े विवाद को जगह दे दी है। इस मैच में राजस्थान की बैटिंग के दौरान अश्विन ने गेंदबाजी करते समय बटलर को मैनकेडिंग (Mankading) कर दिया था। आपको बता दें Mankand आउट होने का वो तरीका होता है जिसमें गेंदबाज किसी नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज को गेंदबाजी करने के दौरान आउट कर सकता है अगर बल्लेबाज क्रीज छोड़ चुका है तो।

बटलर को आउट कर विलेन बने अश्विन-
ठीक यही मामला अश्विन और बटलर के बीच तब देखने को मिला जब किंग्स एलेवन के कप्तान आर अश्विन ने 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जॉस बटलर को मैच के 13वें ओवर में नॉन स्ट्राइक एंड पर क्रीज से बाहर जाते देखा। तब उन्होंने गेंद फेंकने की जगह नॉन स्ट्राइकर एंड पर गिल्लियां बिखेर दी। अंपायर से अपील करने के बाद बटलर को क्रीज से बाहर पाया गया और उन्हें आउट करार दिया गया। बटलर इस समय 43 गेंदों में 69 रन बनाकर खेल रहे थे

'एक इंसान के तौर पर भी आपने मुझे निराश किया अश्विन'
यह भले ही क्रिकेट के नियमों के तहत हुआ हो लेकिन सच यह है अधिकांश क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों का मानना है कि यह खेल भावना के विपरीत हुआ। अश्विन को कम से कम बटलर को एक चेतावनी दो देनी चाहिए थी। क्रिकेट बिरादरी में इस समय अश्विन पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। इस मामले में महान कंगारू स्पिनर और राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड एंबेसडर शेन वार्न ने बेहद तीखी आलोचना की है। वार्न ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अश्विन की इस कारनामे की बखिया उधेड़ते हुए लिखा है- बतौर कप्तान और इंसान के तौर पर अश्विन से बहुत ज्यादा निराश हूं। आईपीएल के सभी कप्तानों में खेल भावना के तहत खेलने को लेकर सहमति है। यहां अश्विन की गेंद फेंकने की कोई मंशा ही नहीं थी। इसलिए कायदे ये यह डेड बॉल घोषित की जानी चाहिए थी। ये अब आप है बीसीसीआई। ये आईपीएल के लिए अच्छा नहीं है।
IPL 2019 : जॉस बटलर को 'MANKAD' करने पर क्या बोले आर अश्विन
|
'इस छोटी हरकत के लिए याद रखे जाओगे'
वार्न ने आगे कहा आप ये तय करते हैं टीम किस तरह से खेलना चाहती है और क्या बातों के लिए जानी जाती है। मिस्टर अश्विन आप अपनी इस छोटी हरकत के लिए आगे भी याद किए जाएंगे। वार्न ने साफ तौर पर इसको खेल भावना के विपरीत बताया है। उन्होंने यह भी उदाहरण दिया अगर कोहली के साथ ऐसा बेन स्टॉक्स करते तो क्या ये ठीक होता? वार्न ने कहा- 'मैं अश्विन से अभी बेहद निराश हूं क्योंकि मैंने सोचा था कि एक क्लास वाले खिलाड़ी हैं। किंग्स की टीम इस रात अपने बहुत से समर्थकों को खो देगी। उम्मीद करता हूं बीसीसीआई इस मसले पर कुछ करे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
