Pics: धोनी ने छक्का लगाकर दिलाई झारखंड को जीत, पैर छूने मैदान में घुसा फैन
नई दिल्ली। भले ही आज महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के किसी भी फार्मेट के कप्तान ना हों लेकिन लोगों की उनके प्रति मोहब्बत कम नहीं हुई है। जिसका ताजा सबूत दिखा बुधवार को तब, जब महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी क्वॉर्टर फाइनल मैच में अपनी टीम को छक्का लगाकर जीत दिलाई।
जैसे ही धोनी ने शॉट लगाया वैसे ही धोनी का एक फैन मैदान में उनके पास ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंच गया, हालांकि धोनी ने अपने चाहने वाले को निराश नहीं किया, बल्कि उसे ऑटोग्राफ दिया, यही नहीं उस फैन ने माही के पैर भी छूए।
धोनी ने 27 गेंदों पर 18 रन बनाये
आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली में विजय हजारे ट्रॉफी के विदर्भ और झारखंड के बीच हुए मुकाबले में झारखंड की टीम ने विदर्भ को 6 विकेट से हरा दिया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये धोनी ने 27 गेंदों पर 18 रन बनाये और टीम को जीत दिलाई।
9 विकेट के नुकसान 159 रन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की टीम ने 9 विकेट के नुकसान 159 रन बनाये थे, जिसका पीछा करते हुए झारखंड की टीम ने 45 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।झारखंड की ओर से ईशांत जग्गी ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
