जब सचिन ने कोहली को पहली बार ड्रिंक ऑफर की तो क्या हुआ था विराट का हाल...
नई दिल्ली। विराट कोहली.. आज केवल एक क्रिकेटर ही नहीं है बल्कि यूथ आईकॉन हैं। वो क्या खाते हैं, क्या पसंद करते हैं, क्या सोचते हैं, ये बात हर कोई जानना चाहता है। हाल ही में कोहली ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल वॉन को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातों पर प्रकाश डाला है।
कोहली ने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर किया है। कोहली ने कहा कि मैं साल 2008 में सचिन से पहली बार मिला था। अपने सामने उन्हें पाकर तो मेरी बोलती ही बंद हो गई थी। मुझे उनकी उस वक्त की कोई भी बात याद नहीं है क्योंकि मैं सिर्फ उन्हें एकटक देखता रह गया था, सचिन तब अंडर-19 टीम से मिलने आए थे।
इसके कुछ सालों बाद मैं जब टीम के लिए खेलने लगा था तो एक दिन सचिन मुझसे मिलने आए और मुझे ड्रिंक के लिए ले गए। कोहली ने कहा कि मैं उस समय काफी नर्वस हो गया था क्योंकि भारतीय परंपरा के मुताबिक जूनियर प्लेयर्स सीनियर के सामने ड्रिंक नहीं करते इसलिए सचिन ने जब पूछा तो मैंने मना किया, लेकिन बाद में उनकी जिद पर मैंने कहा कि मैं चार आइस क्यूब लूंगा। उसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया।
अपनी और तेंदुलकर की तुलना पर कोहली ने कहा कि ऐसा संभव ही नहीं है कि सचिन जैसा कोई और हो, हां हो सकता है कि उनके बनाए रिकार्ड टूट जाएं लेकिन दूसरा सचिन बनना नामुमकीन हैं। वो तो सही मायने में क्रिकेट के भगवान हैं। मेरी और उनकी तुलना चूने और पनीर जैसी है।
लोग कहते हैं कि मैं उनके रिकॉर्ड तोड़ सकता हूं तो मैं ही क्यों, जब टीम में 10 और खिलाड़ी हैं तो मुझे ही ऐसा क्यों कहा जाता है। मैं वाकई उनके सामने कुछ नहीं हूं।
साल 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद सचिन को अपने कंधों पर उठाने वाले कोहली ने कहा कि मैं जब 12 साल का था तो सचिन को पहली बार एक होटल में देखा था लेकिन उस वक्त डर के मारे मैं उनसे एक शब्द बात नहीं कर पाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
