Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बनारस में बच्चों के सामने धोनी ने खोला अपने कूल होने का राज..

वाराणसी। टीम इंडिया के बेस्ट कैप्टन कहे जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने पहली बार ये बताया कि वो कैसे इतने कूल रहते हैं। बनारस के दिल्ली पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए धोनी ने कहा कि उनका खेल और मैदान पर बहाया गया पसीना ही उन्हें कूल रखता है और ये ही दोनों चीजें उन्हें मजबूती देती हैं। मालूम हो कि धोनी रविवार शाम को वाराणसी पहुंचे थे।

धोनी ने बच्चों के पैरेंटस और टीचर से कहा कि वो बच्चों को खेलने-कूदने का भरपूर मौका दें, इससे बच्चों का शारीरिक विकास भी होगा और उन्हें मानसिक लाभ भी मिलेगा। बच्चे अगर फील्ड पर पसीना बहायेंगे तभी पढ़ाई भी अच्छी कर पायेंगे।

इसलिए बच्चे अगर खेलना चाहते हैं तो उन्हें डांटिये नहीं बल्कि उन्हें सपोर्ट कीजिये। बच्चों को मैदान में जाने का पूरा समय देना चाहिए। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है क्योंकि खेल आपको मेंटली शांति और ताकत दोनों देता है। धोनी ने अपनी बातों से हर किसी का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में धोनी को सम्मानित भी किया गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+