Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने महज एक ट्वीट में बंद कर दी वीरेंद्र सहवाग की 'बकैती'

कानपुर। पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अक्सर अपने व्यंग्य को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने सहवाग की बकैती बंद कर दी। जी हां, दरअसल न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरा एक दिवसीय मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया। सहवाग इस मैच के कमेंटेटर थे। कानपुर पहुंचे वीरेंद्र सहवाग ने कुछ ऐसा ट्वीट किया कि यूपी पुलिस की तरफ से उन्हें नसीहत मिल गई।

दरअसल हुआ ये कि सहवाग ने लोगों से कानपुरिया स्टाइल में बकैती शेयर करने की बात करते हुए ट्वीट किया। वीरेंद्र सहवाग ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा- अभी-अभी कानपुर पहुंचा हूं। यहां की बकैती बहुत अच्छी लगती है। सभी अपनी बेस्ट कनपुरिया बकैती शेयर कीजिए।

वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट पर यूपी पुलिस में एडिशनल एसपी रैंक के एक अधिकारी ने उन्हें सलाह दे डाली। राहुल श्रीवास्तव नाम के यूपी पुलिस के इस जनसंपर्क अधिकारी ने सहवाग के ट्वीट पर कमेंट करते हुए उन्हें सलाह दे डाली कि किसी भी तरह की बकैती के केस में आप 100 नंबर डायल कर सकते हैं या फिर ट्विटर पर यूपी पुलिस को सूचित कर सकते हैं। उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए कानपुर के एएसपी राहुल श्रीवास्तव ने लिखा- अगर कहीं बकैती मिलती है तो प्लीज डायल करें 'यूपी 100' या यूपी पुलिस को ट्वीट करें।

राहुल श्रीवास्तव का ये ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें ति अपने मजाकिया ट्वीट्स के कारण सहवाग हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर को दर्जी कह कर उनकी चुटकी ली थी।

इसे भी पढ़ेंः- Video: मैदान पर आते ही माही ने लगाया ऐसा छक्का कि खुद पर भी नहीं हुआ यकीन!

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+