आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान ने भारत को बुरी तरह पछाड़ा
दुबई। उन इंडियन क्रिकेट प्रेमियों के लिए थोड़ी दुखद खबर है जो कल से काफी खुश है क्योंकि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को कटक वन डे में बुरी तरह से पटखनी दी है।
दरअसल आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग जारी करने जा रहा है जिसमें भारत को नुकसान और पाकिस्तान की टीम को काफी फायदा हुआ है। इंडिया को रैंकिंग में 6th पोजिशन हासिल होने वाली है यानी कि उसे एक पोजिशन का नुकसान है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने उसकी जगह लेने जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के साथ दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। यही नहीं पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन भी टेस्ट मैचों में काफी सुधर गया है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान ने भारत को बुरी तरह पछाड़ा
आईसीसी की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान की दुबई टेस्ट में जीत ने उसकी पोजिशन को सुनश्चित किया है और वहीं अब अबु धाबी टेस्ट का नतीजा चाहे कुछ भी रहे वो भारत को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगा। यही नहीं दूसरी तरफ अगर पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट भी जीत जाता है तो वह इंग्लैंड, श्रीलंका और भारत को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।
लेकिन इस रैंकिंग में भारत ही नहीं आस्ट्रेलिया को भी नुकसान है, उसका नंबर वन वाला सपना टूटने वाला है क्योंकि अब साउथ अफ्रिका उससे पोजिशन छीनने की कोशिश में है।
पिछले दिनों भारतीय टीम की जिस तरह से टेस्ट मैंचों में दुर्दशा हुई है उसके हिसाब से क्रिकेट एक्सपर्ट भी कहने लगे हैं कि भारत को टेस्ट में अपनी स्टाइल और रणनीति बदलनी होगी।
एक नजर आईसीसी रैंकिंग पर
1.दक्षिण अफ्रिका
2.आस्ट्रेलिया
3.पाकिस्तान
4.इंग्लैंड
5.श्रीलंंका
6.भारत
7.न्यूजीलैंड
8.वेस्टइंडीज
9.जिम्बाम्वे
10.बांग्लादेश
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
