क्रिकेट साल 2014 की सबसे दुखद खबर फिलिप ह्यूज की मौत
बैंगलोर। साल 2014 जाने में मात्र चंद घंटे बचे हैं। इस साल ने बहुत लोगों को हंसाया और रूलाया होगा लेकिन इस साल ने जाते-जाते क्रिकेट जगत से एक ऐसा होनहार क्रिकेटर छीन लिया जिसकी मौत से पूरी दुनिया हिल गई।
जी हां हम बात कर रहे हैं आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की जिसने दुनिया को इस तरह से अलविदा कहा जिसकी उम्मीद किसी ने सपने में भी नहीं की थी। मात्र 25 साल के फिलिप ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
फिलिप ह्यूज: 27 नवंबर को मौत, 30 को था जन्मदिन
ह्यूज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 25 नवंबर को हुए शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान बाउंसर गेंद लगने से घायल हो गए थे, जिसके कारण 27 नवंबर को उनका निधन हो गया था।
मात्र 25 साल के फिलिप ने बेहद ही छोटे अपने क्रिकेट करियर में वो धमाल मचा दिया था जिससे उनकी तुलना क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन से होने लगी थी। ह्यूज ने 26 टेस्ट और 25 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था। टेस्ट मैचों में उन्होंने तीन जबकि एकदिवसीय में दो शतक लगाए।
ह्यूज ने 26 टेस्ट और 25 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैंच खेले थे
अपने पहले मैच में ही उन्होंने शतक लगाया था। न्यू साउथ वेल्स के अग्रणी रन स्कोरर ह्यूज के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 26 शतक हैं। साल 2009 में फिलिप ने अपने करियर की शुरूआत की थी। इंटरनेशनल टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 160 और वनडे इंटरनेशनल में उनका सर्वाधिक स्कोर 138 था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
