Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन ने की ग्रामर मिस्टेक, इस खिलाड़ी ने उठा दिए भारत रत्न पर सवाल

नई दिल्ली। अमरनाथ आतंकी हमले में मारे गए यात्रियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया था। लेकिन तेंदुलकर एक गलती कर गए और उस गलती के चलते सचिन की खिंचाई हो गई। दरअसल इंडियन शूटर एवं ओलंपियन जॉयदीप कर्माकर ने उनके ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए मास्टर ब्लास्टर की ग्रामर पर हमला बोल दिया।

यही नहीं कर्माकर ने न केवल सचिन की ग्रामर पर सवाल उठाए बल्कि उन्होंने सचिन को मिले भारत रत्न अवॉर्ड पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने ये तक कह दिया कि इतनी खराब ग्रामर होने के चलते सचिन को भारत रत्न कैसे मिल सकता है।

पढ़ेंः- अमरनाथ आतंकी हमला: क्रिकेट दिग्गजों ने की कड़ी निंदा, जताया शोक

हालांकि सचिन के फैंस को कर्माकर की ये हरकर सही नहीं लगी और उन्होंने जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कर्माकर को लताड़ लगाते हुए कहा कि जो सचिन ने किया है उतना सात जन्म में भी नहीं कर पाओगे। आपको बता दें कि सचिन को 2014 में देश का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसी के साथ वह देश के पहले खिलाड़ी बन गए जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+