Pics: Vogue के कवर पेज पर हॉट अंदाज में दिखीं मिताली राज, लोगों ने कहा-शानदार
नई दिल्ली। एक बार फिर से इंडिया वूमेन क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज ने लोगों को चौंका दिया है। मिताली राज प्रतिष्ठित मैगजीन वोग के कवर पेज पर एकदम ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। मिताली राज के इस हॉट अंदाज को देखकर हर कोई अचरज में है लेकिन पिछली बार की तरह उन पर लोगों ने निगेटिव टिप्पणी नहीं की है, बल्कि सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि फैशन और लाइफस्टाइल की प्रतिष्ठित मैगजीन वोग अपनी 10वीं वर्षगांठ मना रही है। इस अवसर पर मैगजीन अपने ग्रैंड सेलिब्रेशन में जुटी हुई है।

10वीं वर्षगांठ का विशेषांक
मैगजीन का अक्टूबर 2017 अंक 10वीं वर्षगांठ का विशेषांक होगा। इसी अंक के कवर पेज पर मिताली, सिने अभिनेता शाहरुख खान और मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के साथ हॉट लुक में दिखाई देंगी।
|
10 हस्तियां कवर पेज पर
वैसे आपको बता दें कि पत्रिका ने 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर मैगजीन ने तीन कवर पेजों में 10 हस्तियों को अपने कवर पेज पर लिया है। ये 10 हस्तियां बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, सुपरमॉडल नतालिया वोदियानोवा, लेखक पद्म लक्ष्मी समेत महिला टीम इंडिया की कैप्टन मिताली राज और नीता अंबानी हैं।

हॉट लुक
बाकी सबका तो ठीक है लेकिन मिताली का ये रूप देखकर हर कोई हैरान हैं। मिताली की फोटो देखकर हर किसी को लगेगा या तो वो एक नामचीन मॉडल हैं या फिर कोई हॉट फिल्मी अभिनत्री। कवर फोटो में मिताली ने ब्लैक कलर की ग्लैमरस जंप सूट पहना है और उन्होंने बाल खोल रखे हैं।
|
'आप शानदार दिख रही हो कैप्टन'
मिताली का यह नया लुक उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। मैगजीन का कवर पेज सामने आने के बाद एक फैन ने लिखा, 'आप शानदार दिख रही हो कैप्टन' वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, आप प्रभावित करने वाली किसी क्वीन की तरह दिख रही हो'

गजब
तो किसी ने लिखा Wow...... super... beautiful..!!!! Boldness unlimited....
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications