Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इमरान ताहिर बोले- वीजा लेने पहुंचा तो पाकिस्तानी हाई कमीशन ने बाहर निकाल दिया

लंदन। एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए हैं। ताहिर ने इस बार पाकिस्तान पर संगीन आरोप लगाए हैं।

पाकिस्तान में जन्मे लेकिन अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलने वाले ताहिर ने कहा कि उनके साथ बर्मिंघम में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया है। ताहिर ने कहा कि वो अपने परिवार के सदस्यों के लिए पाकिस्तानी वीजा सुरक्षित करने के लिए वाणिज्य दूतावास में गए थे लेकिन वहां पर उनको कोई मदद मिलने के बजाय गंदे व्यवहार का सामना करना पड़ा।

इमरान ताहिर ने किया ट्वीट

इमरान ताहिर ने ट्वीट करके अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी है। ताहिर ने ट्वीट किया है कि आज मैंने पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास बर्मिंघम में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना किया है, मेरे और मेरे परिवार के लिए ये काफी पीड़ादायक है।

मुझे कर्मचारियों ने ऑफिस से बाहर निकाल दिया

वहां काफी देर तक इंतजार करने के बाद मुझे कर्मचारियों ने ऑफिस से ये कहकर बाहर कर दिया कि आज का टाइम खत्म हो गया है, सच मानिए इस बात से काफी आहत हूं।

पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगे ताहिर

मालूम हो कि इमरान ताहिर को पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए वर्ल्ड इलेवन टीम में शामिल किया गया है। ताहिर के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। लोगों ने इस बात को गलत ठहराते हुए काफी निंदा की है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+