अंतिम क्षणों में मिली टीम इंडिया में जगह, सरप्राइज एंट्री पर प्रियांक पांचाल ने दिया ये रिएक्शन

नई दिल्लीः भारत के साउथ अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल को किसी फिल्मी पटकथा की तरह टीम इंडिया में एंट्री मिली है। टेस्ट सीरीज से भारत के नियमित ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते बाहर हो गए हैं और ये नए बल्लेबाज पांचाल के लिए एक मौका बन गया। ये एक सरप्राइज एंट्री थी जिस पर शायद पांचाल को भी यकीन नहीं हुआ होगा। ऐसे में जब उनको मौका मिला तो उनका रिएक्शन लायक था। आजकल शुरुआती रिएक्शन सोशल मीडिया पर आते हैं जहां पर पांचाल ने अपने चयन के लिए बीसीसीाई का आभार जताया है।

पांचाल ने कहा- ये है सरप्राइज एंट्री

पांचाल ने कहा- ये है सरप्राइज एंट्री

इसके साथ ही पांचाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है जहां पर वे कहते हैं कि, केवल तीन दिन पहले ही मैं साउथ अफ्रीका से भारत वापस लौटा हूं। मैंने अभी अपना सामान भी ठीक से अनपैक नहीं किया है और अब मैं मुंबई में लैंड करने जा रहा हूं। मैंने पिछले कुछ समय से गुजरात और भारत ए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं कई साल से सीनियर टीम में खेलने के लिए अपने मौके की तलाश कर रहा था लेकिन मैंने इस बार उम्मीद नहीं की थी कि मौका मिल जाएगा। ये सुखद सरप्राइज है।

प्रियांक पांचाल रणजी ट्रॉफी में गुजरात और भारत ए टीम से खेलकर काफी रन बना चुके हैं। 31 साल के इस खिलाड़ी ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में अभी तक 45.52 के औसत से 7011 रन बनाए हैं। उन्होंने 24 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं और यह उनका लाल गेंद क्रिकेट रिकॉर्ड है।

निजी कारणों के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर बैठ सकते हैं कोहली

लंबे समय से मौका नहीं मिलने की निराशा भी जताई-

लंबे समय से मौका नहीं मिलने की निराशा भी जताई-

प्रियांक यह स्वीकारते हैं कि लंबे समय से भारतीय टीम में अपने मौके का इंतजार करने के बावजूद उनको समय पर मौका नहीं मिलने से निराशा हुई थी।

वे कहते हैं कि, यह नेचुरल हैं कि इतने स्कोर करने के बाद भी मौका नहीं मिला। हालांकि मैंने हमेशा यही सोचा कि एक बल्लेबाज के तौर पर मुझमें अभी क्या कमी है। अगर मैं भारत के लिए खेलना चाहता हूं तो ऐसा क्या करूं जिससे मेरा प्रभाव पड़ जाए। एक इंटरनेशनल क्रिकेट में किस तरह से अपने खेल को बदलने की दरकार होती है? मुझे अब खुशी है कि मेरा हार्ड वर्क और निरंतरता मेरे काम आ गए हैं।

प्रियांक आगे कहते हैं कि दक्षिण अफ्रीका में खेलने हालिया अनुभव उनको निश्चित तौर पर मदद करेगा। मैं खुश हूं कि भारत ए टीम से पिछले चार-पांच सालों में खेल रहा हूं। ये एक बड़ी स्टेज है जहां पर मैंने काफी इंटरनेशनल बॉलरों को खेला है।

द्रविड़ ने कहा था- चीजों को सामान्य तौर पर लेना

द्रविड़ ने कहा था- चीजों को सामान्य तौर पर लेना

पांचाल ने यह भी बताया कि राहुल द्रविड़ ने उनसे चीजों को सामान्य तरीके से लेने के लिए कहा था क्योंकि एक समय में वे इंडिया ए टीम के कप्तान बनने के बाद बहुत ही ज्यादा खुशी और उत्साह फील कर रहे थे। ऐसे में द्रविड़ ने कहा था कि वे इन चीजों को अब साधारण तरीके से लें क्योंकि उनकी काबिलियत के चलते ही टीम में चयन हुआ है।

वैसे जहां तक भारत के पहली पसंद के ओपनरों की बात है तो केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पहली पसंद के ओपनर होंगे। अगर इनमें भी किसी को चोट लग जाती है तो हम तीन मैचों की सीरीज में किसी मैच के दौरान पांचाल को बैटिंग करते हुए देख सकते हैं।

Story first published: Tuesday, December 14, 2021, 13:21 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+