
मात्र 152 गेंदों पर 227 रनों की नाबाद पारी-
हालांकि समय बदलते देर नहीं लगती है, और जब आप मेहनत करने के इरादे बना लेते हैं तो अपने हर संघर्ष को अपनी कामयाबी में तब्दील कर देते हैं और पृथ्वी शॉ ने इस बार ऐसा ही किया है। उन्होंने 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान एक ऐसी पारी खेली है कि उनके आलोचकों का मुंह कम से कम कुछ समय के लिए तो बंद हो ही गया है।
यह पारी मुंबई बनाम पुडुचेरी के मैच के दौरान आई। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा था। पृथ्वी शॉ ने इस मैच में मात्र 152 गेंदों पर 227 रनों की नाबाद पारी खेली जिसकी बदौलत मुंबई ने 4 विकेट खोकर 457 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया। आपको बता दें यह प्लीज ग्रुप डी का मैच था।
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने पर्सनल कारणों के चलते चौथे टेस्ट से वापस लिया अपना नाम

'मेहनत करके तेरे भाई ने पूरा ड्रीम बना दिया'
जाहिर है अपनी इस पारी के बाद पृथ्वी शॉ को काफी आत्मविश्वास मिला होगा और अब उनके पास अपने आलोचकों को जवाब देने के लिए भी एक अच्छा समय मिल गया है। ऐसे में पृथ्वी शॉ ने यह बेहतरीन पारी खेलने के बाद इंस्टाग्राम पर एक शानदार पोस्ट की है।
इस पोस्ट में पृथ्वी शॉ ने फैंस द्वारा बनाई गई अपनी पुरानी मीम को शेयर किया है। यह मीम दर्शाती है कि उनके साथ अभी तक किस तरह का बर्ताव किया जाता रहा है। लेकिन पृथ्वी ने उसके बराबर में ही एक और भीम शेयर की है जो दर्शाती है कि हर संघर्ष का अंत सफलता में तब्दील हो सकता है बशर्ते कि आप संघर्ष के दौरान सकारात्मक बने रहें और लगातार मेहनत करते रहें। पृथ्वी शा ने एक रेपर के गाने से प्रेरणा लेते हुए लिखा है-
"एडिट करके इमेज तूने मेरा मीम बना दिया
मेहनत करके तेरे भाई ने पूरा ड्रीम बना दिया"

मुंबई ने खड़ा किया प्रतियोगिता के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल-
इसके साथ ही 21 साल के पृथ्वी शॉ प्रतियोगिता में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर दर्ज करने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। उन्होंने संजू सैमसन द्वारा 2019 में गोवा के खिलाफ बनाए गए सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। यह पृथ्वी शॉ की लिस्ट ए कैरियर में पहली डबल सेंचुरी है जो केवल 142 गेंदों पर आई थी। इस तरह से पृथ्वी ने मुंबई की टीम को टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वाधिक टोटल दर्ज करने में मदद की है।
इसी प्रतियोगिता में पिछले सप्ताह झारखंड ने मध्यप्रदेश के खिलाफ 9 विकेट पर 422 रनों का स्कोर दर्ज किया था जो कि टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट चुका है।
इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे ने 56 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली और सूर्यकुमार यादव ने केवल 58 गेंदों पर 133 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 22 चौके और 4 छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ की पारी की बात करें तो उन्होंने 31 चौके और 5 छक्के लगाए।


Click it and Unblock the Notifications
